फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मरजावां' बनी सिद्धार्थ की संजीवनी बूटी, पहले दिन किया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बराबर कलेक्शन

Sat, 16 Nov 2019 01:52 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
marjaavaan - फोटो : social media
लगातार पांच फ्लॉप फिल्मों के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर में उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है। सिद्धार्थ की इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म मरजावां ने रिलीज के पहले दिन सात करोड़ तीन लाख रुपये का कारोबार किया। ये कलेक्शन उनकी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की पहले दिन की ओपनिंग से कुछ ही कम है। पिछले तीन साल में सिद्धार्थ की ये पहली फिल्म है जिसकी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की लगी है।
विज्ञापन

2 of 6
Marjaavaan song - फोटो : social media
छोटे शहरों में बड़ी कमाई
लेखक निर्देशक मिलाप झावेरी की फिल्म मरजावां को मेट्रो शहरों के सिनेमाघरों में न तो ज्यादा शो मिले हैं और न ही ज्यादा बिजनेस। अंग्रेजी में हिंदी फिल्मों की समीक्षा लिखने वाले तमाम समीक्षकों ने भी इसे एक कमजोर फिल्म बताया है। लेकिन फिल्म ने छोटे शहरों और कस्बों में ताबड़तोड़ कमाई की है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के लिहाज से बनी मरजावां देश भर में कुल 2922 स्क्रीन्स में रिलीज हुई और पहले दिन इसके 8685 शोज हुए जो किसी मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्म के हिसाब से काफी कम है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म मरजावां को तीन स्टार मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Marjaavaan star cast - फोटो : amar ujala mumbai
स्टूडेंट ऑफ द ईयर की बराबरी
इसके बावजूद मरजावां का पहले दिन सात करोड़ का आंकड़ा पार कर जाना सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साथ फिल्म की हीरोइन तारा सुतारिया के लिए भी राहत की खबर है जिनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फ्लॉप हो चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि सिद्धार्थ की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईय़र ने पहले दिन सात करोड़ 48 लाख रुपये का कारोबार किया था और सुपरहिट रही थी।

4 of 6
मरजावां की कास्ट के साथ मिलाप झावेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रदर्स और एक विलेन से पीछे
सिद्दार्थ मल्होत्रा की दो अंकों में ओपनिंग करने वाली आखिरी फिल्म ब्रदर्स थी जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे, इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ 21 लाख रुपये कमाए थे। इसके पहले रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा औऱ रितेश देशमुख की फिल्म एक विलेन की पहले दिन की ओपनिंग 16 करोड़ 72 लाख रुपये रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
मरजावां फिल्म की स्टारकास्ट तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : मुंबई डेस्क
पिछली चार फिल्में पांच करोड़ से नीचे
सिद्धार्थ मल्होत्रा की मरजावां से पहले रिलीज हुई फिल्मों में जबरिया जोड़ी ने पहले दिन दो करोड़ 70 लाख रुपये, अय्यारी ने तीन करोड़ 36 लाख रुपये, इत्तेफाक ने चार करोड़ पांच लाख रुपये, ए जेंटलमैन ने चार करोड़ चार लाख रुपये और फिल्म बार बार देखो ने रिलीज के पहले दिन छह करोड़ 81 लाख रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bala - फोटो : social media
बाला की रफ्तार धीमी
फिल्म मरजावां ने बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला का असर भी कम किया है। बाला ने रिलीज के आठवें दिन तीन करोड़ 76 लाख रुपये कमाए। ये फिल्म अब तक कुल 76 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

पढ़ें: INSIDE VIDEO: कैटी पैरी से शाहिद की पत्नी ने कह दी कुछ ऐसी बात, वायरल हो रहा सिगंर का रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें