फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Majnu: रॉ एजेंट बनकर छाने को तैयार हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, इस दिन रिलीज होगी 'मिशन मजनू'

Wed, 09 Mar 2022 03:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू - फोटो : social media
रॉनी स्क्रूवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म मिशन मजनू की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म मिशन मजनू लंबे समय से चर्चा में है, आखिरकार अब मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म को आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन के साथ मिलकर बनाया है। मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्ट शेयर कर 'मिशन मजनू' की रिलीज डेट की जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sidmalhotra
निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए दी रिलीज की जानकारी-
फिल्म निर्माताओं ने रिलीज डेट के साथ 'मिशन मजनू' का पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ जलती हुई बिल्डिंग के बीच से निकल रहे हैं और उनके एक हाथ में बंदूक है। फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि ये फिल्म एक रॉ एजेंट सच्ची कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 5
मिशन मजनू पोस्टर - फोटो : insta
इस दिन रिलीज होगी फिल्म-
निर्माताओं ने फिल्म रिलीज की डेट 10 जून तय की है। आरएसवीपी ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, लक्ष्य निर्धारित है, पाकिस्तान के दिन में भारत के सबसे साहसी रॉ मिशन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए। सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'मिशन मजनू' 10 जून 2022 को रिलीज हो रही है।

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू - फोटो : insta
रॉ एजेंट का कहानी को दिखाती है 'मिशन मजनू'
शांतनु बागची द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिशन मजनू' की कहानी पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे महत्वाकांक्षी रॉ ऑपरेशन पर आधारित है। यह फिल्म 1970 के दशक में असली घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म एक साहसिक जासूसी थ्रिलर होगी। यह फिल्म देश के ऐसे जांबाज सिपाहियों की कहानी सबके सामने लेकर आएगी, जो देश सेवा में अपनी जान कुर्बान कर देते हैं, लेकिन उनकी कहानियां कभी किसी के सामने नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : insta
मिशन मजनू से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रश्मिका मंदाना
फिल्म 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें