बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हो चुकी है, जिसे शुरुआती तौर पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। कियारा आडवाणी और कार्तिक की अदाकारी को फैंस ने खूब सराहा। वहीं, अब कियारा की फिल्म देख उनके पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी और उनकी फिल्म पर अपना प्यार बरसाने से खुद को रोक नहीं पाए। सिद्धार्थ ने कियारा की फिल्म देखी और उनकी खूब तारीफ की।