फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ-कियारा को बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में दी बधाई, करण ने कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 08 Feb 2023 02:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सात फेरे लेकर एक दूजे के हो चुके हैं। दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस के साथ सेलेब्स भी इस नए जोड़े को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। 
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने मालदीव ट्रिप से साझा कीं खास तस्वीरें, ऐश्वर्या को बताया- सबसे खूबसूरत
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी खास अंदाज में सिद्धार्थ और कियारा को शादी की शुभकामना दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ''दोनों को बहुत-बहुत बधाई।'' इसके अलवा सिद्धार्थ के साथ डेब्यू करने वाले वरुण धवन ने भी सिद्धार्थ और कियारा को बधाई दी है। 
Sidharth Kiara Wedding Pics: एक-दूजे में डूबे नजर आए सिड-कियारा, तस्वीरें देख आपको भी हो जाएगी मोहब्बत
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा करण जौहर ने भी दोनों की तस्वीर साझा करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन दिया है, उन्होंने लिखा, ''मैं इससे डेढ़ साल पहले मिला था, तब भी ये शांत, मजबूत और सेंसिटिव था और जब मैं कई सालों के बाद कियारा से मिला, तो उसे भी इतना ही सेंसिटिव पाया।फिर ये एक-दूसरे से मिले और मुझे ये एहसास हुआ कि ये दोनों एक-दूसरे की हिम्मत हैं और इनके बीच की बॉन्डिंग कभी न टूटने वाली है। दोनों ने एक मैजिकल लव स्टोरी लिखी है।''
Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई से सदमे में राखी सावंत, बात करते हुए अचानक हुईं बेहोश

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
करण के अलावा भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, नंदिता मेहतानी, करिश्मा कपूर, मनीष पॉल जैसे सितारों ने भी दोनों की शादी की बधाई दी है। बता दें कि इस शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।
Sidharth Kiara Wedding Live: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, कहा- हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ हाल ही में फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह अंडरकवर एजेंट के रोल में थे। वहीं, कियारा आखिरी बार फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में दिखी थीं। ये दोनों ही फिल्में सीधा ओटीटी पर रिलीज की गई थीं।
Rakhi Sawant: राखी के बाद अब भाई राकेश सावंत ने आदिल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमारी मां की मौत के दिन ही...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें