फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Kiara Wedding: जैसलमेर के लिए निकलीं सिद्धार्थ की दुल्हनिया कियारा आडवाणी, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

Sat, 04 Feb 2023 11:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और आज से उनकी प्रीवेडिंग फंक्शन भी शुरू हो रहे हैं। ऐसे में सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हनिया कियारा आडवाणी जैसलमेर के लिए निकल गई हैं, जिन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री ने मीडिया की ओर मुस्कुराते हुए पोज भी दिए।
विज्ञापन

2 of 4
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कियारा आडवाणी को शनिवार सुबह कलिना के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट और पिंक शॉल पहने नजर आईं। कियारा अपनी कार से उतरने के बाद कुछ लोगों को गले लगीं और फिर पैपराजी को देखाकर मुस्कुराते हुए पोज किया। हालांकि सिद्धार्थ कियारा के साथ नहीं थे।

Bhagwan Dada: 'क्रिमिनल' बन बॉलीवुड में हिट हुए थे भगवान दादा, फिर 'नोटों की बारिश' ने कर दिया ऐसा हाल
 
विज्ञापन

3 of 4
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। एक पैपराजी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए पैलेस के सोशल मीडिया अकाउंट ने गुरुवार को शादी की जगह की पुष्टि की कर दी थी। वहीं, वेडिंग फंक्शन में परिवार के अलावा शाहिद कपूर उनकी पत्नी मीरा राजपूत, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा सहित लगभग 100 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। 

Sidharth Kiara Wedding: कंगना ने सिद्धार्थ-कियारा के लिए किया पोस्ट, बोलीं-इंडस्ट्री में शायद ही सच्चा प्यार..
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा के दो रिसेप्शन होने की भी खबरें हैं। कहा जा रहा है एक रिसेप्शन दिल्ली में और दूसरा मुंबई में होगा। शादी के दिन ही कपल अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेगा। वहीं, आज से ही शादी के सभी फंक्शन शुरू हो जाएंगे। पहले आज मेहंदी सेरेमनी होगी और उसके बाद शाम को संगीत होगा।

Box Office Report: पहले ही दिन पठान के सामने ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत ने टेके घुटने, वारिसु की हालत टाइट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें