बॉलीवुड की ‘शेरशाह’ जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और ऐसे में उन्होंने वेन्यू भी फाइनल कर लिया है। कहा जा रहा है कि पहले कपल दिल्ली में शादी करने जा रहा था, लेकिन अब वह चंडीगढ़ में सात फेरे लेगा। वहीं, शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। हालांकि शादी की खबरों पर अभी तक सिद्धार्थ और कियारा का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।