सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी के बाद से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन दिया था। अब वे मुंबई में रिसेप्शन देने की तैयारी में हैं। सिद्धार्थ और कियारा अपने दूसरे रिसेप्शन के लिए आज मुंबई रवाना हो गए। दोनों को कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सिद्धार्थ और कियारा के दिल्ली वाले रिसेप्शन में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। वहीं, मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें फिल्मी जगत के तमाम सितारे शामिल हो सकते हैं।