आलिया भट्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ब्रेक-अप को पीछे छोड़कर रणबीर कपूर के संग प्यार में डूबी हैं। राजी के हिट होने के बाद उनका स्टारडम आसमान छू रहा है और सिद्धार्थ फ्लॉप करिअर को उबारने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Sidharth Malhotra
अब सूत्र खबर लाए हैं सिद्धार्थ ने अपने करिअर को संवारने के लिए आलिया के पिता महेश भट्ट और चाचा मुकेश भट्ट से मदद मांगी है। उन्होंने भट्ट बंधुओं से प्रार्थना की है कि वह उन्हें अपने बैनर की फिल्म आशिकी-3 में लीड हीरो के रूप में लें।
विज्ञापन
3 of 4
अलीया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा
असल में भट्ट परिवार आलिया-सिड के रोमांस के दिनों में इस जोड़ी को लेकर हिट आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म बनाना चाह रहा था। मगर तभी इस जोड़ी का ब्रेक-अप हो गया। फिर खबरें आईं कि आशिकी-3 सिद्धार्थ के बिना बनेगी।
लेकिन अब ट्विस्ट यह है कि सिद्धार्थ हर हाल में यह फिल्म करना चाह रहे हैं और उन्होंने भट्ट कैंप से कहा कि वे उन्हें ही हीरो बनाएं। आलिया अगर उनके साथ काम न करना चाहें तो वह किसी और हीरोइन को फिल्म में लें। सबकी नजर इस पर है कि भट्ट कैंप क्या सिद्धार्थ पर रहम करेगा?