यूं तो पिछले कुछ साल से सलमान खान ईद पर बॉक्स ऑफिस जश्न अपने ही नाम लिखते आए हैं परंतु इस बार शाहरुख खान भी उनके साथ खुशियां मनाएंगे। शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जीरो' में सलमान का कैमियो रोल है।
विज्ञापन
2 of 4
zero
खबर है कि ईद पर निर्देशक आनंद एल. राय द्वारा बनाई जा रही 'जीरो' का दूसरा टीजर दर्शकों के बीच आएगा। जिसमें सलमान भी दिखेंगे। इस तरह से सलमान के फैन्स के लिए दोहरी खुशी होगी क्योंकि ईद पर 'रेस-3' रिलीज होगी और दूसरे वह 'जीरो' के टीजर में आएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
zero
'जीरो' इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के सामने और कोई फिल्म नहीं रहेगी। 'जीरो' का पहला टीजर साल के शुरू में आया था, जिसमें लोगों ने शाहरुख के बौने रूप को खास पसंद नहीं किया था।
टीजर में तमाम कमियां गिनाई गई थी। अत: इस बार शाहरुख की टीम पर दबाव रहेगा। 'जीरो' का बजट 180 करोड़ रुपये होने की चर्चाएं हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी।