अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'इत्तेफाक' के नए पोस्टर में दोनों के दो अनोखे लुक सामने आए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पोस्टर में सोनाक्षी और सिद्धार्थ के दो अलग-अलग तस्वीरें दिखाई गई हैं। एक फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा सोनाक्षी को डराने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे के नजदीक होते नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 3 नवंबर को सिनेमा घर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 5
करन जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने इस फिल्म के पोस्टर को ट्वीटर पर शेयर करते हुआ लिखा कि इस कहानी के दो चहरे हैं, लेकिन पोस्टर में दूसरी फोटो का सच क्या है..?? ये फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर आधारित सस्पेंस और थ्रिल से भरी हुई है।
4 of 5
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा अक्षय खन्ना भी हैं, जो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।
There are two versions of the story but is there a flip side to the truth? #IttefaqNov3 https://t.co/AkkAOEpxqC @S1dharthM @sonakshisinha pic.twitter.com/tFZsWKQvxQ— Dharma Productions (@DharmaMovies) October 11, 2017
खास बात ये भी है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि इत्तेफाक फिल्म साल 1969 में आई राजेश खन्ना स्टारर फिल्म 'इत्तेफाक' की रीमेक है