कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कियारा आडवाणी ने साल 2014 में बॉलीवुड में 'फगली' से किया था। यह फिल्म कुछ खास सफल नहीं रही। कियारा आडवाणी को सफलता मिली 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से। 'कबीर सिंह', 'शेर शाह', 'गुड न्यूज', 'भूल भुलैया 2', 'जुग जुग जियो' जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी कियारा आडवाणी एक फिल्म के लिए चार से पांच करोड़ रुपये लेती हैं। कियारा आडवाणी कई ब्रांड को एंडोर्स करती हैं जिसमे मोहे, सेन्को गोल्ड एंड डायमंड, प्रियागोल्ड, कोलगेट, पॉन्ड्स, आईटीसी चार्मिस आदि प्रमुख है। कियारा आडवाणी एक ब्रांड के लिए दो से तीन करोड़ रुपये लेती हैं। कियारा आडवाणी की कुल नेटवर्थ करीब 30 करोड़ रुपये है।