फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhartha Jadhav: सिद्धार्थ जाधव ने छोटे पर्दे से की एक्टिंग की शुरुआत, रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा ब्रेक

Sun, 23 Oct 2022 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धार्थ जाधव - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और कॉमेडियन सिद्धार्थ जाधव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह टीवी की दुनिया का चर्चित नाम हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। टीवी शो 'बा बहू और बेबी' में इन्हें राजा के किरदार में खूब पसंद किया गया। टीवी शो के अलावा सिद्धार्थ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। सिद्धार्थ जाधव मराठी और बंगाली सिनेमा में भी सक्रिय हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धार्थ जाधव - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ जाधव का जन्म 23 अक्तूबर 1981 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। वह अपने माता-पिता की चौथी संतान हैं। उनके पिता का नाम रामचन्द्र और मां का नाम मंदाकिनी जाधव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ जाधव मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई सेवरी म्युन्सिपल मराठी स्कूल (प्राइमरी), सरस्वती हाईस्कूल नईगॉम दादर  (सेकंडरी) से हुई। उन्होंने ग्रेजुएशन रूपारेल कॉलेज से किया। सिद्धार्थ जाधव ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमाजगत से की। सिद्धार्थ ने मराठी सिनेमा में तमाम अलग-अलग रोल किए है। इसके लिए उन्हें जी टॉकीज अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धार्थ जाधव - फोटो : सोशल मीडिया
कई मराठी फिल्मों और शो में काम करने के बाद सिद्धार्थ को  वर्ष 2006 में 'बा बहू और बेबी' में देखा गया। इसी साल ये 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में भी नजर आए। सिद्धार्थ जाधव वर्ष 2012 में 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे' में नजर आए। इस शो में वह स्टैंडअप कॉमेडियन भारती के साथ दर्शकों को हंसाते नजर आए थे। फिल्मों की बात करें तो वर्ष 2006 में सिद्धार्थ ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' में काम किया। इस फिल्म में इन्हें सत्तू सुपारी के रोल में खूब पसंद किया गया। सिद्धार्थ 'अमी सुभाष बोलची' जैसी बंगाली फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धार्थ जाधव - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी और फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ जाधव कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह महाराष्ट्र के डांसिंग सुपरस्टार शो को भी जज कर चुके हैं। सिद्धार्थ फिल्म 'सिंबा' में भी नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने गणेश तावड़े का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वह सलमान खान की फिल्म 'राधे' में भी रंजीत के रोल में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें