बिग बॉस 13 में जिस कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं सिद्धार्थ शुक्ला । घर के अंदर से लेकर बाहर तक उनके बारे में बात हो रही है । पूरा घर सिद्धार्थ के खिलाफ हो गया है । सिद्धार्थ पहले भी कॉन्ट्रोवर्सी में रह चुके हैं । हाल ही में सिद्धार्थ के साथ सीररियल बालिका वधु में काम कर चुकी शीतल खंडाल ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे ।
विज्ञापन
2 of 6
Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
शीतल ने कहा था कि सिद्धार्थ उनपर डबल मीनिंग और वल्गर जोक्स पास किया करते थे, वो कुछ ऐसे कमेंट भी किया करते थे जो मैं बता नहीं सकती । इस मामले में उन्होंने शो के क्रिएटिव प्रोड्यूसर से शिकायत की थी । इसके बाद सिद्धार्थ ने अगले दिन सेट पर खूब हंगामा मचाया था ।
विज्ञापन
3 of 6
Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
सिद्धार्थ शुक्ला 2018 में रश ड्राइविंग के मामले में अरेस्ट भी हो चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 22 जुलाई 2018 को सिद्धार्थ काफी तेज स्पीड में अपनी कार ड्राइव कर रहे थे। बाद में सिद्धार्थ ने अपना कंट्रोल खो दिया और उनकी कार तीन कारों से जा भिड़ी।
4 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला
इस हादसे के बाद पुलिस द्वारा सिद्धार्थ पर धारा 279, 367 और 427 के तहत केस दर्ज किया था। 5000 रुपये जुर्माना भरने के बाद उन्हें जेल से छोड़ा गया था। रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई अब किसी से छिपी हुई नहीं हैं। दोनों की इस लड़ाई की शुरुआत कलर्स चैनल के शो दिल से दिल तक के सेट से हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
Siddharth Shukla, Aarti Singh
- फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सिद्धार्थ और रश्मि एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में दोनों की लड़ाइयां शुरू हो गई थीं। सिद्धार्थ के एक और को स्टार कुणाल वर्मा ने बताया था कि वो सेट पर सबके साथ गाली-गलौज किया करते थे और उनपर पानी फेंक देते थे। कुणाल ने सिद्धार्थ को साइको भी कहा था।
साल 2014 में भी शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में सिद्धार्थ को पकड़ा गया था। मामला दर्ज होने के बाद उन्हें 2000 जुर्माना देना पड़ा था। हाल ही में ये भी खबर आई थी एक सीरियल में गुस्सैल का किरदार करने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला ड्रग्स का सहारा लेते थे। लगातार खतरनाक नशा लेने के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह सेट पर मौजूद लोगों से बुरा व्यवहार करते थे ।