सिनेमा जगत में हमने बहुत से प्रतिभा के धनी लोगों को अपनी किस्मत चमकाते हुए देखा है। उन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर। सिद्धार्थ रॉय कपूर एक ऐसा नाम जिन्हें ज्यादातर लोग अभिनेत्री विद्या बालन के पति के रूप में जानते हैं। लेकिन वह विद्या बालन के पति होने के साथ-साथ इंडस्ट्री के एक बहुत ही सफल फिल्म निर्माता भी हैं। बॉलीवुड को ‘पीहू’, ‘दंगल’, ‘सत्याग्रह’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हीरोइन’ और ‘बर्फी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों से नवाजने वाले सिद्धार्थ रॉय कपूर आज यानी 2 अगस्त को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2 अगस्त 1974 में मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ के जीवन के इस खास दिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं....