युविका चौधरी
- फोटो : Instagram
युविका चौधरी टीवी के कई मशहूर सीरियल्स में नजर आ चुकी है। वह 'अस्तित्व-एक प्रेम कहानी', 'दफा 420', 'कुमकुम भाग्य', 'बिग बॉस 9' और 'लाल इश्क' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2007 में आई फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी नजर आई थीं। इसके अवाला वह 'तो बात पक्की', 'याराना', 'अफरा-तफरी', 'समर 2007' और एक पंजाबी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।