फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ पिठानी का रिया चक्रवर्ती पर आरोप और कंगना रनौत ने किया 'ड्रग पार्टीज' का खुलासा, पांच खबरें

Sun, 30 Aug 2020 08:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और कंगना रनौत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/kanganaranau
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। शनिवार को भी सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और स्टाफ से पूछताछ की। इस बीच पिठानी ने रिया को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

सुशांत के कार्ड से बहुत शॉपिंग करती थीं रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी ने बताया पूरा सच

 
विज्ञापन

2 of 5
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। देश में ही हर दिन करीब 60 हजार मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की मार से बॉलीवुड भी बच न सका। एक तरफ जहां सिनेमा जगत को कोरोना के चलते आर्थिक मार पड़ी तो वहीं कई सितारे भी कोरोना संक्रमित हो गए। हालांकि सेलेब्स ने रील लाइफ की तरह ही रियल लाइफ में भी जीत हासिल की। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड रितेश देशमुख की पत्नी व अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का भी नाम शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर जेनेलिया ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

कोरोना वायरस को जेनेलिया डिसूजा ने दी मात, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हाल ही में एक टॉक शो में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने फिल्म सफर और जिदंगी के बारे में ढेर सारी बातें कीं और हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए हैं। सैफ अली खान ने कहा है कि वह भी एक बार एलएसडी ड्रग्स का सेवन कर चुकी हैं। उन्होंने बताया है उन्होंने उसका सेवन अंधेर से अपना डर भगाने के लिए किया था।

22 साल की उम्र में सैफ अली खान ने किया था एलएसडी ड्रग्स का सेवन, इस डर को भगाने के लिए किया था इस्तेमाल

 

4 of 5
चित्रांगदा सिंह - फोटो : instagram/chitrangda
'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों की अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। लंबे फिल्मी करियर के बावजूद चित्रांगदा अभिनय में वो शोहरत हासिल नहीं कर पाईं जिसकी वो हकदार हैं। 

फिल्मों में आने से पहले चित्रांगदा सिंह ने रचाई थी शादी, गोल्फर पति से 14 साल बाद लिया था तलाक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranau
सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की चैट से ड्रग कनेक्शन का खुलासा हुआ है। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी इस मामले की जांच में लग गया है। बॉलीवुड की बड़ी पार्टियों में कई बार ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर आरोप लगाए जा चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐसी ही पार्टी की पोल खोल दी।

 
कंगना रनौत ने खोली बॉलीवुड की 'ड्रग पार्टी' की पोल, बताया कैसे होता है ये पूरा खेल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें