फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ और कैट ने कर दी गलत बात, अब होगी जांच

Wed, 07 Sep 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म बार-बार देखो का तगड़ा प्रमोशन करने में लगे हैं। वो गली-गली, शहर-शहर जाकर फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। दोनों ने अब दिल्ली एयरपोर्ट को भी नहीं छोड़ा। प्रमोशन के लिए सिक्योरिटी तक को नजरअंदाज कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ-कैटरीना ने खतरे में डाली लोगों की जान

2 of 5
दरअसल, दोनों ने मुंबई जाने के लिए एयर इंडिया फ्लाइट की टिकट बुक कराई और चेक इन के बाद सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पहुंच गए। फिर बिना इजाजत लिए उसी स्थान पर फिल्‍म का प्रमोशन करने लगे। दूसरी ओर उनकी फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी।
विज्ञापन

फिल्म के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ-कैटरीना ने खतरे में डाली लोगों की जान

3 of 5
बोर्डिंग के लिए बार-बार अनाउंसमेंट होती रही लेकिन दोनों प्रमोशन करने में बिजी रहे। जब दोनों ने फ्लाइट नहीं पकड़ी तब एयरपोर्ट अधिकारियों को समझ आया कि टिकट लेकर दोनों फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। 

फिल्म के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ-कैटरीना ने खतरे में डाली लोगों की जान

4 of 5
इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों कलाकारों ने जानबूझ कर अपनी फ्लाइट छोड़ी और फिल्म का प्रमोशन किया। जब दोनों बोर्डिंग के लिए नहीं पहुंचे तो उनको डीबोर्ड कर फ्लाइट को मुंबई के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ-कैटरीना ने खतरे में डाली लोगों की जान

5 of 5
एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद पूरा मामला सामने आया। कहा जा रहा है कि दोनों ने एयरपोर्ट की सिक्योरिटी को ताक पर रख दिया। प्रमोशन के दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई थी। गलीमत ये रही कि एयरपोर्ट पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें