फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharth Pre wedding: संगीत समारोह में होने वाली भाभी के साथ जमकर थिरकीं देसी गर्ल, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

Fri, 07 Feb 2025 04:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Siddharth Pre Wedding: प्रियंका चोपड़ा ने सिद्धार्थ चोपड़ा के संगीत समारोह में अपनी होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय के साथ शानदार डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
नीलम उपाध्याय, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा जोनस के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के प्री-वेडिंग समारोह इन दिनों धूमधाम से चल रहे हैं। प्रियंका इस वक्त अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत में हैं। प्रियंका और निक अपने पूरे परिवार के साथ 6 फरवरी को सिद्धार्थ और नीलम के संगीत समारोह में शामिल हुए।
Badass Ravi Kumar X Review: यूजर्स पर छाया हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार' का खुमार, लोगों ने बताया पैसा वसूल फिल्म
विज्ञापन

2 of 5
रेड सी इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीडियो हुआ वायरल
प्रियंका और नीलम का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों सजी धजी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने फिल्म सात खून माफ का मशहूर गाना 'डार्लिंग' पर शानदार डांस किया। इस डांस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में वह अपनी होने वाली भाभी के साथ थिरकती नजर आ रही हैं।


विज्ञापन

3 of 5
निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
निक ने भी दिखाया जलवा
संगीत समारोह में निक जोनस ने खूब जलवा दिखाया। आपनी जादुई आवाज से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। इसका भी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में निक गाना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रियंका और सिद्धार्थ उनके पीछे डांस करते नजर आ रहे हैं।

4 of 5
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
 प्रियंका और निक ने खूब क्लिक कराईं तस्वीरें
संगीत समारोह में प्रियंका और निक जोनस ने ब्लू कलर के आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखे। दोनों का ये लुक काफी शानदार था। पैपराजी के सामने भी प्रियंका और निक ने शानदार पोज दिए जो कि कैमरे में कैद हो गए। 
Salman Khan: सलमान खान की रेकी करने वाले दो आरोपियों को मिली जमानत, अभिनेता पर हमला करने की बनाई थी योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस समय एस एस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें