फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' का कलेक्शन देख मेकर्स हुए गदगद, सक्सेस पार्टी में निर्देशक का बड़ा एलान

Fri, 04 Oct 2019 05:03 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan, Tiger Shroff,Vaani Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
यशराज बैनर की सबसे बड़ी फिल्म वॉर अब हिंदी सिनेमा की भी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले ही दिन देश भर में कुल 53.35 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 24.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 77.70 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की इस सफलता का जश्न मनाने के लिए हाल में इस फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस समारोह में फिल्म की मुख्य स्टारकॉस्ट (ऋतिक-टाइगर-वाणी) से लेकर निर्देशक सिद्वार्थ आनंद भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर फिल्म की इस कामयाबी का केक काटकर जश्न मनाया। इस खास मौके पर ऋतिक और टाइगर ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव और सफलता पर अपनी खुशी साझा की।
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan, Tiger Shroff,Vaani Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
ऋतिक ने कहा, मैं इस सफलता से बेहद खुश हूं। लोगों की प्रतिक्रियाएं और उनके प्यार के लिए तहेदिल से शुक्रिया। सुपर 30 के बाद यह लगातार मेरी दूसरी सफलता है जिससे मैं बहुत उत्साहित हूं।  इस फिल्म के साथ ही एक नया बेंचमार्क सेट हो गया है हालांकि अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में, मैं और भी अच्छे फैसले लूं। शूटिंग के दौरान टाइगर और मैंने, एक दूसरे से बहुत कुछ सीखा है। वहीं टाइगर की तारीफ करते हुए ऋतिक ने कहा, मुझे टाइगर के रुप में एक पार्टनर मिल गया है। वह डांसिग, फाइटिंग और अब स्टेज पर भी मेरे साथ हैं। वह एक सुपरस्टार हैं और आने वाला समय उन्हीं का है। वहीं अपनी को-एक्ट्रेस वाणी कपूर के बारे में ऋतिक ने कहा कि वाणी के साथ काम करके उन्हें बहुत मजा आया।
विज्ञापन

3 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं टाइगर ने कहा, जब सिद्वार्थ ने मुझे इस फिल्म कहानी सुनाई और बताया की यह दो हीरो की फिल्म है जिसमें ऋतिक रोशन भी हैं तो मुझे ऐसा लगा कि मैंने अपनी जिंदगी की एक 'वॉर' जीत ली है। मैंने बिना देर किए फिल्म के लिए हां कह दिया। ऋतिक असल में मेरे हीरो हैं और उनके साथ काम करने के बाद मेरी जिंदगी का एक सपना पूरा हो चुका है। 

4 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म में अपनी और ऋतिक की केमिस्ट्री पर टाइगर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऋतिक सर के साथ मेरी केमिस्ट्री पर जिस तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं वैसी प्रतिक्रिया मुझे अपनी किसी फिल्म की हीरोइन के साथ भी नहीं मिली। मीडिया से बातचीत के दौरान टाइगर ने ऋतिक का एक राज खोलते हुए कहा कि ऋतिक को समोसे बहुत पसंद हैं तो वहीं ऋतिक ने बताया कि टाइगर एक खुली किताब हैं और उनका कोई राज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
War - फोटो : amar ujala mumbai
इस मौके पर फिल्म के निर्देशक सिद्वार्थ आनंद ने एक बड़ी घोषणा की। दरअसल जब उनसे फिल्म के क्लाइमेक्स के आधार पर सवाल पूछा गया कि क्या आपने पहले से ही निश्चित कर लिया था कि आप इसका सीक्वल बनाएंगे तो सिद्वार्थ ने कहा कि मेरे दिमाग में इसे लेकर आइडिया है। संभव है की बहुत जल्द हम एक साथ बैंठे और इस सिलसिले में आगे का कुछ प्लान बनाएं।

पढ़ें: Bigg Boss 13: शेफाली बग्गा की इस हरकत से फूट-फूटकर रोईं गोपी बहू, हो गई ऐसी हालत डर गए सभी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें