फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के बाद अब इंडियन आइडल पहुंचे सिद्धार्थ, दिल्ली पर ऋषि कपूर ने किया ट्वीट, पांच खबरें

Thu, 07 Nov 2019 07:26 PM IST
Trainee Trainee एनरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ डे - फोटो : social media
बिग बॉस से बाहर होते ही एक और रिएलटी शो से जुड़े सिद्धार्थ डे
बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे का अगला ठिकाना बन गया है इंडियन आइडल। सिंगर भूमि त्रिवेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के सेट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में सिद्धार्थ डे भी भूमि, नेहा क्कर और अनु मलिक के साथ नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ ने तस्वीर में ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है।सिद्धार्थ डे पेशे से राइटर हैं ऐसे में यह अटकलें लगाई जा रही हैं की सिद्धार्थ इंडियन आइडल में बतौर राइटर जुड़े  हुए हैं। सिद्धार्थ डे कुछ हफ्ते पहले बिग बॉस के घर से बाहर हो गए थे। घर के अंदर सिद्धार्थ पर लड़कियों के बारे में गलत बातें करने और गंदे कमेंट पास करने का आरोप लगा था। एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ बुरी तरह से घायल भी हो गए थे जिसके बाद उन्हें घर से बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फोटोग्राफरों से जान्हवी कपूर ने कैमरा बंद करने के लिए कहा
जान्हवी कपूर ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही जान्हवी को मीडिया का पूरा ध्यान मिलता है। जब भी जान्हवी कभी घर से बाहर जाती हैं उनको कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफरों की लंबी लाइन लग जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जान्हवी एक जरुरतमंद बच्चे की मदद करती हुई नजर आ रही हैं। जान्हवी जब उस बच्चे की मदद कर रही थीं तो उन्होंने फोटोग्राफरों को कैमरा बंद करने के लिए कह दिया था। जान्हवी ने कहा कि उनको बहुत अजीब लग रहा है आप कहीं भी शुरु हो जाते हैं। जान्हवी के कहने से फोटोग्राफरों ने लाइट तो बंद कर ली लेकिन वीडियो बनाना जारी रखा।करियर फ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द एक बायोपिक 'गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल' में दिखाई देंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
उजड़ा चमन - फोटो : सोशल मीडिया
उजड़ा चमनः बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'बाला' से विवाद के बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 'उजड़ा चमन' कमाई के मामले में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। हालांकि फिल्म में ने वीकेंड पर अपने बजट और स्टार पावर के मुताबिक अच्छा बिजनेस किया है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ने अब तक 10 करोड़ की कमाई की है जो की फिल्म के बजट के हिसाब से ठीक है। शुक्रवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ की कमाई की थी लेकिन सोमवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिर कर 90 लाख पर पहुंच गया। ट्रेड पंडितों की माने तो फिल्म को लगातार हर दिन 2 करोड़ कमाने का सिलसिला जारी रखना होगा तभी फिल्म सफलता की तरफ बढ़ेगी। 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने 'दबंग 3' के गाने की ऑडियो को किया रिलीज
सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है और सलमान इस फिल्म का प्रमोशन करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म के एक गाने की ऑडियो का लिंक अपने फैंस के साथ शेयर किया। सलमान ने ट्विटर पर ऑडियो को शेयर करते हुए लिखा "यह है हमारा रोमांटिक अंदाज सुनिए और मजा लीजिए 'नैन लड़े'  के साथ"। इस गाने को जावेद अली ने गाया है और इस गाने को सुनकर लगता है की सलमान अपनी नई हीरोइन सई मांजरेकर से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। सलमान खान के फैंस उनका रोमांटिक अवतार देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
ऋषि कपूर ने दिल्ली की बदहाल हालत पर किया ट्वीट, कहा- वाह री दिल्ली....
ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलिब्रिटी में से एक हैं। ऋषि कपूर अकसर देश में हो रही घटनाओं पर बेबाकी से बयान देते हैं। दिल्ली के हालात पर भी ऋषि कपूर ने ट्विटर के सहारे अपने विचार सामने रखे हैं। ऋषि ने लिखा,"वाह री दिल्ली! पुलिस मांगे सुरक्षा ,वकील मांगे न्याय और पब्लिक मांगे ऑक्सीजन! देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान।" हाल ही में दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी और दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से वहां आम लोग बेहद परेशान हैं।
 
पढ़ेः सिर्फ फिल्में ही नहीं, छोटे पर्दे के लिए भी भारी फीस लेते हैं ये बॉलीवुड सितारे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें