फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: लहंगा-चोली में सारा अली खान ने दिया पोज, यूजर्स कर रहे क्यूटनेस की तारीफ

Thu, 07 Nov 2019 06:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान - फोटो : instagram
सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर को पोज देते तो आपने खूब देखा होगा लेकिन आज हम आपको तैमूर नहीं क्यूट सारा अली खान की फोटो दिखाने जा रहे हैं। ये तस्वीरें सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ये उनके बचपन की तस्वीरें हैं जिसमें वह क्यूट नजर आ रही हैं। तो चलिए Throwback Thursday में आज बात करते हैं सारा अली खान की।
विज्ञापन

2 of 4
सारा अली खान - फोटो : instagram

सारा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, 'साल 2000 से अपने शूट का इंतजार कर रही थी #apnatimeayega #tbt #sarakadrama'। इन तस्वीरों में सारा लहंगा चोली में दिखाई दे रही हैं। साथ ही यूजर्स कमेंट कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। बता दें सारा बचपन से ही एक्टिंग करना चाहती थीं। लेकिन वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें अपनी फिटनेस पर खूब मेहनत करनी पड़ी।

 

विज्ञापन

3 of 4
पिता के साथ सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने इंडस्ट्री में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'सिंबा' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्मों के अलावा सारा समय-समय पर मीडिया से भी मुखातिब होती रहती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
sara ali khan - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों सारा साल 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'कूली नं 1' के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल 2' के सीक्वल में नजर आएंगी। साल 2009 में आई इस फिल्म में सारा के पिता सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने स्क्रीन शेयर किया था।

ये भी पढ़ें- हमारा बजाज से लेकर वॉशिंग पाउडर निरमा तक, टीवी पर आने वाले इन 5 विज्ञापनों को देख याद आ जाएगा बचपन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें