फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर की घटना पर भड़के सिद्धांत चतुर्वेदी और मुंबई पुलिस को रोहित शेट्टी ने दिए आठ होटल, पांच खबरें

Wed, 22 Apr 2020 05:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना से बेहद आहत हैं। जावेद अख्तर, अनुपम खेर, रवीना टंडन और फरहान अख्तर सहित कई बड़े सितारे इस घटना की निंदा कर चुके हैं। इनके बाद अब गली ब्वॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी इस पर अपना गुस्सा निकाला है। एक रैप के सहारे उन्होंने अपनी बात कही है।

पालघर की घटना पर भड़के गली ब्वॉय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी, रैप में लिखा- वो बुजुर्ग, वो लाचार और लाठियों से हो वार

 
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone and Tedros Adhanom - फोटो : ट्विटर
डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के जरिए दुनियाभर के सितारे कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। साथ ही वह संगठन के जरिए लोगों को कोविड 19 जैसी खरतनाक बीमारी के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे डब्ल्यूएचओ के जरिए लोगों के बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैला चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी डब्ल्यूएचओ के कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली हैं। 

WHO के प्रमुख के साथ चर्चा से पहले ट्रोल हुई दीपिका, ट्रोलर्स ने किए ऐसे कमेंट


 
विज्ञापन

3 of 5
Devoleena Bhattacharjee, sidharth Shukla, Rashami Desai - फोटो : amar ujala
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और साइबर सेल को शिकायत की है। टीवी की इस बहू को एक महिला ने फोन पर मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी। इस बात की जानकारी खुद देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। 

देवोलीना, रश्मि और सिद्धार्थ को मिली जान से मारने की धमकी, महिला ने लिखा- 'तीनों की लाश भी नहीं मिलेगी'

 

4 of 5
Anupam Kher And Kapil Dev - फोटो : Social Media
महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव अपने घुंघराले बालों और अपनी चिर परिचित मूंछ में नजर आते थे। उनके इस स्टाइल को न जाने कितने लोगों ने कॉपी किया। लेकिन अब अचानक उन्होंने अपना स्टाइल बदल लिया है। कपिल देव ने अपना सिर मुंडवा लिया है और साथ ही स्टाइलिश दाढ़ी भी रख ली है। उनके इस लुक को देखकर हर कोई हैरान रह है।

कपिल देव ने किया हेड शेव तो अनुपम खेर ने लिए मजे, बोले- गंजों की महफिल में आपका बालों रहित स्वागत


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में कोरोना से जंग जारी है। ऐसे में कोविड 19 के खिलाफ सितारे भी मैदान में उतर आए हैं। एक तरफ जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे बढ़ चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स न सिर्फ आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं, बल्कि कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें हर संभव तरीके से शुक्रिया भी कह रहे हैं। ऐसे में अब रोहित शेट्टी, मुंबई पुलिस के लिए आगे आए हैं।

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में फिर आगे आए रोहित, मदद के लिए मुंबई पुलिस को दिए इतने होटल्स


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें