फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल देव ने किया हेड शेव तो अनुपम खेर ने लिए मजे, बोले- गंजों की महफिल में आपका बालों रहित स्वागत

Wed, 22 Apr 2020 05:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anupam Kher And Kapil Dev - फोटो : Social Media
महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव अपने घुंघराले बालों और अपनी चिर परिचित मूंछ में नजर आते थे। उनके इस स्टाइल को न जाने कितने लोगों ने कॉपी किया। लेकिन अब अचानक उन्होंने अपना स्टाइल बदल लिया है। कपिल देव ने अपना सिर मुंडवा लिया है और साथ ही स्टाइलिश दाढ़ी भी रख ली है। उनके इस लुक को देखकर हर कोई हैरान रह है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल देव - फोटो : ट्विटर
कपिल देव का नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस लुक पर अभिनेता अनुपम खेर ने बहुत मजेदार कमेंट किया है। अभिनेता ने  कपिल देव इस अवतार की दो तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने गंजों की महफिल में उनका स्वागत किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
अनुपम खेर ने कपिल देव को ट्विटर पर टैग करते हुए ट्वीट किया है, 'तो मेरे प्यारे दोस्त कपिल देव भी गंजे हो गए हैं, इसे फैशन में 'शेव्ड' कहा जाता है। मैं हमेशा से कहता आया हूं कि इस दुनिया में दो तरह के आदमी होते हैं, गंजे और भविष्य के गंजे। क्लब में आपका स्वागत है सर। गंजों की महफिल में आपका 'बालों रहित' स्वागत है।' 
 

4 of 5
कपिल देव की तुलना RDX यानी फिरोज खान से - फोटो : ट्विटर
कपिल देव का ये नया लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तुलना कई लोगों ने बाहुबली फिल्म के किरदार कट्टप्पा से की है। वहीं कुछ फैंस ने कपिल को RDX यानी वेलकम फिल्म में फिरोज खान का किरदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Film 83 Deepika Padukone first look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
आने वाली है फिल्म
साल 1983 में भारत ने पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप कपिल देव की ही कप्तानी में जीता था। इस पर अब कबीर खान के निर्देशन में फिल्म बन रही है जिसका नाम 83 है। इस फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं।

'अजय नहीं होते तो शाहरुख से कर लेतीं शादी?' फैन के सवाल पर काजोल ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें