फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बंटी और बबली 2' के सेट पर ऐसे मस्ती करते हैं सिद्धांत- शरवरी, बाकी टीम को भी बनाया खेल का हिस्सा

Thu, 12 Mar 2020 06:52 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
शरवरी, सिद्धांत - फोटो : amar ujala, mumbai
सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी, यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आने वाले हैं। दोनों इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसकी पहली किस्त ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। सिद्धांत और शरवरी सेट पर भी कुछ इसी माहौल में शूट कर रहे हैं। दोनों की चुलबुली केमिस्ट्री से काम के दौरान माहौल भी खुशनुमा रहता है। इस दौरान दोनों लूडो भी खेलते हैं। सिर्फ सिद्धांत और शरवरी ही नहीं बल्कि सेट पर मौजूद टीम भी इस खेल का हिस्सा बनती है।  
विज्ञापन

2 of 4
शरवरी वाघ - फोटो : Social Media
सेट के माहौल के बारे में बात करते शरवरी ने कहा, 'मैं और मेरी टीम सेट पर खाली समय में लूडो खेलना पसंद करते हैं। यह खेल हमें खूब पसंद आता है। सेट पर हम सभी का लूडो खेलने के लिए स्वागत करते हैं। जो यह खेल खेलने का उत्सुक होता है वह हमारे साथ आकर खेलता है। एक दिन सिद्धांत और उनकी टीम भी लूडो का लुत्फ उठाने के लिए हमारे साथ आ गई। हमारे फिल्म का माहौल काफी मनोरंजक है। यह टीम की एकता को और भी मजबूत बनाता है। टीम बंटी और टीम बबली के बीच लूडो का रोमांचक सेशन होता है जो लाजवाब होता है।'
विज्ञापन

3 of 4
Bunty Aur Babli 2 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सिद्धांत और शरवरी के अलावा रानी मुखर्जी और सैफ अली खान भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। दोनों फिल्म में असल बंटी और बबली के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले दोनों 'हम तुम' और 'ता रा रम पम' में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
tiger zinda hai
फिल्म 'बंटी और बबली 2'  वरुण वी शर्मा द्वारा निर्देशित की जा रही है। निर्देशक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं। बहुप्रतीक्षित 'बंटी और बबली 2', 26 जून को रिलीज हो रही है।

दुलकर के साथ जियो स्टूडियोज ने तमिल सिनेमा में रखा कदम, ये मशहूर कोरियोग्राफर बनीं डायरेक्टर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें