फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के की तरह दिखने की वजह से लोगों ने उड़ाया करिश्मा का मजाक, बारिश में आमिर के साथ किया KISS और...

Thu, 12 Mar 2020 06:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : ट्विटर
अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। कपूर खानदान की बेटी होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। करिश्मा कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ''मेंटलहुड'' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। करिश्मा इस वेब सीरीज से  एक्टिंग की दुनिया में कमबैक कर रही हैं। 'मेंटलहुड' का निर्देशन रिश्मा कोहली ने किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : ट्विटर
करिश्मा आखिरी बार 2012 में रिलीज हुई फिल्म ''डेंजरस इश्क'' नजर आई थीं। इसके बाद वह लाइमलाइट में तो रहीं लेकिन फिल्मों में नजर नहीं आईं। क्या आप जानते हैं फिल्मों में आने के बाद करिश्मा ने अपना मेकओवर करवाया? जीहां एक्टिंग में आने से पहले करिश्मा को लोग लड़के जैसी लुक वाली लड़की कहते थे लेकिन 'राजा हिंदुस्तानी' में उनके मेकओवर के बाद लोगों का नजरिया बदल गया।
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : ट्विटर
करिश्मा की पहली फिल्म थी ''प्रेम कैदी''। इस फिल्म में उन्होंने साउथ के हीरो हरीश कुमार के साथ काम किया था लेकिन इस फिल्म में करिश्मा के लुक का खूब मजाक उड़ा। हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें भी कई रिजेक्शन झेलने पड़े थे और कई रातें उन्होंने रोते हुए गुजारीं। इतना ही नहीं साल 1994 में आई फिल्म ''खुद्दार'' का सुपरहिट गाना ''बेबी-बेबी'' को लेकर उस वक्त काफी बवाल भी हुआ था। करिश्मा इस गाने में बेहद शॉर्ट ड्रेस में नजर आई थीं।

4 of 5
karishma kapoor
साल 1996 में आई फिल्म ''राजा हिंदुस्तानी'' ने करिश्मा के सितारे चमका दिए। इस फिल्म में आमिर के साथ बारिश में उनका किसिंग सीन आज भी याद किया जाता है। ''राजा हिंदुस्तानी'' में करिश्मा कपूर को उनकी एक्टिंग के साथ उनके मेकओवर के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। इसी फिल्म ने करिश्मा को रातों-रात स्टार बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma kapoor
डायरेक्टर करिश्मा को अपनी फिल्म में लेने के लिए चक्कर काटने लगे। बता दें कि ये फिल्म 4 घंटे 24 मिनट की थी, लेकिन इसे एडिट करके दो घंटे 54 मिनट की गई थी। 1997 में करिश्मा को एक के बाद एक 3 सुपर डुपर हिट फिल्में मिली जिनमें ''जुड़वा'', ''हीरो नंबर 1'' और ''दिल तो पागल है'' शामिल है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ''दिल तो पागल है'' के लिए करिश्मा को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें