फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: इशारों-इशारों में चल रही है नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की बातचीत! जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा

Sun, 12 Jun 2022 10:49 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नव्या नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा और गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की मोहब्बत के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। नव्या नंदा और सिद्धांत दोनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले दोनों करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी साथ नजर आए थे। तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन दोनों इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि लोगों की नजरों से कैसे बचा जाए। इन दिनों सिद्धार्थ और नव्या इशारों-इशारों में सोशल मीडिया पर बातें भी करने लगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : social media
हाल ही में 'गहराइयां' में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी सोशल मीडिया पर अपनी शूट लाइफ की झलक दिखाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनके और नव्या के रिलेशनशिप की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि अफेयर की खबरों पर दोनों ने हमेशा से चुप्पी साधी है। लेकिन सोशल मीडिया पर वो बिना कुछ कहे बहुत कुछ कहते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
नव्या नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह शूटिंग के लिए सेट पर तैयार होते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- उसके नूडल्स। जिसके बाद कमेंट में ईशान खट्टर ने आखिरकार पूछ ही लिया, 'आखिर ये मिस्ट्री वूमेन है कौन'। दरअसल पिछले दिनों नव्या ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था- आज नूडल्स बनाए हैं। ऐसे में यूजर्स सिद्धांत की तस्वीर को नव्या की पुरानी फोटो से जोड़कर देख रहे हैं कि ये नव्या के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन

4 of 4
नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या और सिद्धांत के रिश्ते को लेकर चर्चाएं खूब चलती रहती हैं। फैंस दोनों की हर एक्टिविटी को नोट करते रहते हैं। पिछले दिनों सिद्धांत ने एक कविता लिखी थी, जिसपर भी नव्या ने रिएक्शन दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें