इस हफ्ते मनोरंजन जगत में कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी मिलने से लेकर एसएस राजामौली के वेब सीरीज में डायरेक्शन में हाथ आजमाने तक। जस्टिन बीबर के चेहरे का आधा हिस्सा पैरालाइज होने से लेकर इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों तक। हफ्ते भर की ऐसी ही कुछ 10 बड़ी खबरों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार यादव, आयुष्मान खुराना से लेकर अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन तक का करिश्मा हाल के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर काम न आने के चलते अब हिंदी सिनेमा फिर से मल्टीस्टारर फिल्मों की तरफ लौटता दिख रहा है। मिथुन चक्रवर्ती ने इसी सिलसिले में एक ऐसी एक्शन फिल्म की कमान संभाली है जिसमें वह फिर से ‘गन मास्टर जी9’ वाले अवतार में नजर आने वाले हैं। अपनी फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा 2’ की शूटिंग पूरी करके जूनियर ही मैन सनी देओल भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा अपने जमाने के दो और दिग्गज सितारे इस फिल्म की चौकड़ी पूरी करने जा रहे हैं। चलिए बताते हैं कि क्या है बॉक्स ऑफिस का ये नया खेल।
विवेक अग्निहोत्री, नुपुर शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने पिछले दिनों एक मीडिया शो में पैगंबर मोहम्मद के ऊपर विवादित बयान दिया था। इस बयान की वजह से देश में कई जगहों पर साम्प्रदायिक तनाव देखने को मिल रहा है। लोग नुपुर शर्मा के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की आंच अब सड़कों पर आ गई है। कल जुम्मे की नमाज के बाद पूरे देश को तनाव जैसी की स्थिति देखने मिली। जहां कुछ लोग नुपुर के बयान पर आग उगल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ उन्हें सपोर्ट करते हुए भी दिख रहे हैं। इन्हीं लोगों की लिस्ट में 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है। विवेक ने सामने आकर सोशल मीडिया पर नुपुर के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।
जस्टिन बीबर, दुनिया के जाने-माने पॉप सिंगर्स में से एक हैं। हाल ही में गायक ने अपने एल्बम 'जस्टिस' के प्रमोशन के लिए दुनिया के कई देशों का दौरा करने का एलान किया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही गायक ने अपने दौरे को स्थगित कर दिया। यह खबर सुनते ही दुनियाभर में फैले उनके प्रशंसक निराश हो गए। वहीं अब गायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसके पीछे की वजह बताई है। वीडियो में गायक ने खुलासा किया कि उनके चेहरे का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त (पैरालाइज) हो गया है।
बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' अभिनेत्री कंगना रणौत किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिन ही कंगना ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान के चलते बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा का समर्थन किया था। अभिनेत्री ने कहा था कि नुपुर को सब मिलकर टारगेट कर रहे हैं। वहीं, अब कंगना रणौत ने कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बेकर की क्लास लगा दी। कंगना ने कतर एयरबेज के सीईओ को 'बेवकूफ' कह दिया है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
दक्षिण अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने महाबलिपुरम में शादी रचाई है। शादी में साउथ और हिंदी सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं हैं। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहली तस्वीर साझा की है, जिसमें विग्नेश उनके माथे को चूमते नजर आ रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री महिमा चौधरी कैंसर से जूझ रही हैं। फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली हीरोइन महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने इसका खुलासा किया है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में महिमा चौधरी बता रही हैं कि किस तरह अनुपम खेर ने उन्हें एक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कॉल किया था। इसके बाद उन्होंने अनुपम को अपनी बीमारी के बारे में बताया। इस दौरान बात करते हुए महिमा काफी भावुक नजर आईं।
इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू के काम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा भी गया है। इस समय वह अपनी आगामी बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में तापसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन 'मिताली राज' की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है, मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर 20 जून रिलीज किया जाएगा।
अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर आज सुबह से ही सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र, जिसके लिए वह विशाखापट्टनम पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस दोनों का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। विशाखापट्टनम में पहुंचने के बाद गुलाब के फूलों और माला पहनाकर दोनों का फैंस ने भव्य स्वागत किया। इसी बीच अयान मुखर्जी ने ये घोषणा कर दी है कि उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। अयान ने इसकी तारीख 15 जून बताई है।
सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एक लेटर के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। इस लेटर के सामने आने के बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सोमवार को उनके घर के बाहर कुछ सीबीआई अफसर भी नजर आए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब एक्टर को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई नाम का एक गैंगस्टर अभिनेता को जान से मारने की खुली धमकी दे चुका है। इसे अंजाम देने के लिए लॉरेंस ने पूरी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने गैंगस्टर के प्लान को फेल कर दिया।
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की स्टार कुब्रा सैत ने सीरीज में कुकू का रोल निभाया था। कुब्रा को इसी सीरीज की वजह से जाना जाता है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपनी किताब 'ओपन बुक: नॉट कॉफी ए मेमॉयर' में खुलासा किया है कि वह यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। अभिनेत्री ने बताया कि महज 17 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। अभिनेत्री की ये बात सुनकर उनके फैंस एकदम चौंक गए हैं। अभिनेत्री के साथ ये हरकत उनके फैमिली फ्रेंड ने की थी, जिसके बारे में वह घर में भी न बता पाई थीं।