फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी के दूसरे पति को क्या पहले से पसंद नहीं करती थीं बेटी पलक? सोशल मीडिया पर दिखा सबूत

Mon, 12 Aug 2019 01:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shweta tiwari - फोटो : social media
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की जिंदगी में एक बार फिर मुश्किलें आ खड़ी हुई हैं। श्वेता ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। श्वेता का कहना है कि अभिनव उनकी 19 साल की बेटी पलक को अश्लील मैसेज दिखाते थे। साथ ही अभिनव ने पलक के साथ मार-पीट भी की। 

विज्ञापन

2 of 6
palak tiwari - फोटो : social media
स्पॉटब्वॉय और एशियन एज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्वेता तिवारी और पलक रविवार दोपहर एक बजे रोते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचे थे । यहां श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव बहुत शराब पीते हैं । 

सैफ और करीना की शादी में ऐसी नजर आई थीं सारा, अमृता ने सजाया था, लुक था बड़ा प्यारा
विज्ञापन

3 of 6
shweta tiwari - फोटो : social media
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत ने बताया कि अभिनव, श्वेता की बेटी पलक को अक्टूबर 2017 से मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें दिखा रहे हैं । श्वेता की शिकायत के बाद पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार कर लिया और उनसे 4 घंटे तक पूछताछ की । 
 

4 of 6
raja choudhary - फोटो : social media
बता दें कि पलक, श्वेता और राजा चौधरी की बेटी हैं । श्वेता ने राजा चौधरी से साल 1998 में शादी की थी । श्वेता ने राजा पर भी शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था । दोनों ने 2007 में तलाक ले लिया था । इसके बाद श्वेता ने अभिनव से 2013 में शादी कर ली थी । 
 
विज्ञापन

5 of 6
Shweta Tiwari family photo - फोटो : Social Media
साल 2016 में श्वेता के एक बेटा रेयांश भी हुआ था । पलक अपने छोटे भाई से बेहद प्यार करती हैं । पलक, रेयांश के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । लेकिन पलक ने आजतक अपने सौतेले पिता अभिनव कोहली के साथ एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्वेता तिवारी
हालांकि पलक, अभिनव और श्वेता को कई बार साथ देखा गया है । जब श्वेता प्रेग्नेंट थीं तब तीनों ने साथ में एक फोटोशूट भी करवाया था । वहीं अभिनव ने बेटी पलक के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । इससे पहले भी अभिनव और श्वेता के बीच अनबन की खबरें आ चुकी हैं । तब श्वेता ने कहा था कि ये सिर्फ अफवाह है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें