फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति अभिनव कोहली ने बढ़ाई श्वेता तिवारी की मुश्किलें, बेटे से न मिलने देने पर भेजा नोटिस

Wed, 04 Nov 2020 08:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : file photo
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी एक बार फिर से अपनी निजी जिदंगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका दोबारा पति अभिनव कोहली के साथ विवाद हो गया है। हाल ही में अभिनव ने सार्वजनिक तौर पर श्वेता तिवारी के ऊपर बेटे रेयांश से मिलने की इजाजत न देने का आरोप लगा था। अब उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : file photo
इस पूरे मामले को लेकर अभिनव कोहली ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने श्वेता तिवारी के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही अभिनव कोहली ने यह भी कहा कि अगर श्वेता उनके नोटिस का जवाब नहीं देती हैं तो वह सोचेंगे कि आगे क्या करना है। अभिनव कोहली ने यह भी कहा कि श्वेता इस तरह से मुझे एक गलत पिता दिखाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं इस पूरे मामले में अभी तक अभिनेत्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली, पलक तिवारी - फोटो : file photo
गौरतलब है कि हाल ही में अभिनव कोहली अपने बेटे रेयांश से मिलने श्वेता तिवारी के घर के बाहर पहुंचे। श्वेता के घर का दरवाजा जोर-जोर से खटखटाने लगे। इस पूरे वाक्ये का वीडियो अभिनव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। अभिनव ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। अभिनव अपने वीडियो में कहा, 'शुरुआत से यही हो रहा है। आप एक आदमी को इतना तंग कर दो, इतना थका दो कि वह असहाय हो जाए और कोई गलत काम कर बैठे। थोड़ी देर पहले ही मैं अपने बेटे से मिला था। अब फिर से वैसा ही हो रहा है।

4 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो में अभिनव कोहली ने आगे कहा, सोचिए, ऐसे में बच्चे के साथ क्या हो रहा होगा। आज ही बच्चे से मिला हूं और वह इतना डरा हुआ, इतना सहमा हुआ था। क्या कर रहे हैं हम उसके दिमाग के साथ? श्वेता को यह सब चीजें क्यों समझ में नहीं आ रहीं? पता नहीं उसे इससे क्या मिलेगा? सब लोग घर के अंदर हैं लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा।' इसके अलावा अभिनव ने एक मैसेज का स्क्रीनशॉट भी साझा किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : file photo
इस मैसेज में लिखा था, 'मैं जब आया तब किसी ने उसका जवाब नहीं दिया। मैंने आपको कॉल किया था, आपने कॉल पिक क्यों नहीं किया? क्या आपने मेरे बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया है? क्या आपने उसे जेल में डाल दिया है? आपने मुझे उससे अभी तुरंत मिलवाया और आप फिर गायब हो गई हैं। क्या वो आपके साथ है या आपने उसे अंदर लॉक किया हुआ है? आप बेचारे बच्चे को क्यूं टॉर्चर कर रही हैं? ऐसे आप उसे बर्बाद कर देंगी।' गौरतलब है कि इससे पहले अभिनव ने श्वेता पर बेटे रेयांश को लापता करने का आरोप लगाया था। अभिनव ने कहा था कि श्वेता ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया है और वह उनसे बात नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा 25 अक्तूबर से लापता है।

 

पढ़ें: इस एक्ट्रेस संग रोमांटिक हुए पवन सिंह, बोले- 'तीन दिन से मरले बा मतिया हो तोहरी सुरतिया...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें