फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवारः श्वेता तिवारी ने अभिनव के आरोपों का दिया जवाब, कहा- बेटे की परवरिश के लिए एक पैसा नहीं देते

Sun, 09 May 2021 10:06 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी के विवाद के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में उनके पति अभिनव कोहली ने श्वेता पर उनके बेटे रेयांश को अकेला छोड़कर शूटिंग पर जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि श्वेता ने शो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने के लिए बेटे रेयांश को मुंबई के एक होटल में छोड़ दिया है और वो नहीं जानते कि रेयांश किस होटल में हैं। अब अभिनव के इन आरोपों का श्वेता तिवारी ने जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Instagram
श्वेता तिवारी ने कहा कि, 'अभिनव की कही ये बातें झूठ हैं। मैंने उन्हें अपने ट्रैवल प्लान के बारे में पहले ही बता दिया था और ये भी कि रेयांश मेरे परिवार के साथ रहेगा'। श्वेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मैंने फोन पर ही अभिनव को बता दिया था कि मैं केपटाउन जा रही हूं और रेयांश मेरे परिवार के साथ रहेगा'।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता ने कहा कि, 'मेरी मां, रिश्तेदार, बेटी पलक सब मौजूद हैं रेयांश का ख्याल रखने के लिए। इसके अलावा मैं खुद वीडियो कॉल से हमेशा रेयांश से जुड़ी रहूंगी। मैंने अभिनव को पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी। मुझे वीडियो देखकर हैरानी हुई कि वो क्या बोल रहे हैं'।

4 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram
श्वेता ने कहा कि, 'अभिनव का मुझ पर ऐसा आरोप लगान के पीछे क्या एजेंडा हैं वो नहीं समझ आता। हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार वो रेयांश से हर दिन एक घंटा फोन पर बात करते हैं। सच बताऊं तो कोर्ट ने उन्हें सिर्फ एक घंटा फोन पर बात करने की इजाजत दी ही, लेकिन वो ज्यादा दर तक बात करते हैं और हम उन्हें रोकते भी नहीं है। इसके बावजूद भी वो ये आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें पता नहीं कि उनका बेटा कहां है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram
आगे श्वेता ने कहा कि, 'मैं खुद चाहती थी कि रेयांश, मेरी मां और उसकी नैनी मेरे साथ अफ्रीका चलें लेकिन अभिनव इसके लिए तैयार नहीं हुए। मैंने रेयांश की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा है, लेकिन अभिनव तो अपने बच्चे की परवरिश के लिए एक पैसा तक खर्च नहीं करते'। बता दें कि शनिवार को अभिनव ने एक वीडियो पोस्ट कर श्वेता पर आरोप लगाया था कि वो उनके बेटे का ख्याल नहीं रख रहीं और उन्हें रेयांश के स्वास्थ्य की चिंता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें