बेटी के साथ राजा चौधरी व श्वेता तिवारी
राजा चौधरी ने कहा कि, 'जब मैंने उसे आखिरी बार देखा था तब वो बच्ची थी और अब वो बड़ी हो गई है। मैं उसके साथ व्हाट्सएप के जरिए कॉन्टैक्ट में रहता हूं लेकिन 13 सालों में एक बार भी उससे मिला नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने माता-पिता के साथ मेरठ में रह रहा हूं। लेकिन मुझे मुंबई में कुछ काम था, इसलिए मैंने पलक को कॉल किया वो किसी फिल्म की रिहर्सल कर रही थी। उसने वक्त निकाला और मुझसे मिलने अंधेरी के एक होटल में आई। हम दोनों की मुलाकात डेढ़ घंटे की रही।'