फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हल्दी सेरेमनी में मस्ती करती दिखीं श्वेता तिवारी, बेटी पलक ने भी खूब दिया साथ

Tue, 25 Feb 2020 03:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के भाई निधान तिवारी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। श्वेता तिवारी के परिवार से हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर इस सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनकी खुशी साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी के साथ बेटी पलक तिवारी और उनकी भाभी यास्मीन शेख पोज दे रही हैं। तस्वीरों के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा- 'खुशियां'। उन्होंने #nidwedsyas #nidyas भी लिखा है। दिए गए हैशटैग से ये पता चलता है कि निधान और यास्मीन जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। श्वेता ने यहां हल्के ऑरेंज रंग का लहंगा पहना है जबकि पलक और यास्मीन ने पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस कैरी की।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य तस्वीर में श्वेता तिवारी के माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में श्वेता तिवारी के दोनों बच्चे भी हैं। सभी के साथ श्वेता खूब हंस रही हैं और हल्दी की रस्म को एंजॉय कर रही हैं। तस्वीर में पलक तिवारी के चेहरे पर भी हल्दी लगी हुई है।

4 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में श्वेता तिवारी के भाई निधान तिवारी हैं। श्वेता तिवारी और यास्मीन दोनों निधान को किस कर रही हैं। तस्वीर के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा- 'परिवार'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
हल्दी सेरेमनी के कई वीडियो श्वेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। वीडियो में निधान हल्दी लगाए बैठे हैं और पलक उनके पास जाकर पोज देती हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में श्वेता भाई निधान के साथ हल्दी की रस्में निभा रही हैं।

इस वजह से छात्र के समर्थन में आए ऋतिक रोशन, टीचर को बताया 'बिना दिमाग वाला बंदर'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें