फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुंबई के रेड लाइट एरिया में दिखी ये अभिनेत्री, कभी पुलिस की रेड में लगा था वेश्यावृत्ति का आरोप

Thu, 04 Feb 2021 07:04 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई के कमाठीपुरा में श्वेता बासु प्रसाद व मधुर भंडारकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड की के सेट्स पर दिखने वाली चहल पहल अब गहमागहमी में बदलने लगी है। लॉकडाउन और सुरक्षा नियमावली की वजह से रूकी हुई कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी दुबारा उसी उमंग के साथ शुरु हो चुकी हैं। इनमें से ही एक फिल्म है 'इंडिया लॉकडाउन', जिसमें श्वेता बासु प्रसाद एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इस किरदार की तह तक जाने के लिए श्वेता ने दौरा किया मुंबई के रेड लाइट एरिया का और इस दौरान वहां की सेक्स वर्कर्स से देर तक बातें भी की।
विज्ञापन

2 of 5
Shweta Basu Prasad - फोटो : अमर उजाला मुंबई
हिंदी फिल्म ‘मकड़ी' से शोहरत बटोरने वाली श्वेता बासु प्रसाद फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' में एक सेक्स वर्कर का ही किरदार निभाएंगी। इस किरदार का नाम इसके निर्देशक मधुर भंडारकर ने मेहरून्निसा रखा है। किरदार की गंभीरता को समझने के लिए भंडारकर और श्वेता ने मुंबई के रेड लाइट एरिया, कमाठीपुरा जाने का फैसला किया। इस दौरान दोनों ने वहां की एक असली मेहरून्निसा से भी मुलाकात की ।

रेड लाइट एरिया में पहली बार जाने के अपने इस अनुभव को साझा करते हुए श्वेता बताती हैं, "मेरा ऐसा मानना है कि मैं जिन किरदारों को निभा रही हूं वे वास्तविक हैं और मै उनमें डुबना चाहती हूं। जब तक मै ये न कर लूं तब तक मैं दर्शकों को इस किरदार के नजदीक नही ला सकती। फिल्म के निर्दशक को ऐसा लगता था कि इस किरदार के लिहाज से मेरी बोलने की शैली बहुत नरम और सभ्य है।”
विज्ञापन

3 of 5
shweta basu
निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ कमाठीपुरा घूमने गईं श्वेता ये भी बताती हैं कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य वहां की सेक्स वर्कर्स की बोली को समझना रहा। वह बताती हैं, “तय ये हुआ कि मुझे अपने बात करने की शैली को बदलना होगा। साथ ही किरदार की महत्वपूर्ण बारिकीयों को भी समझना होगा और इससे तालमेल बिठाना होगा ताकि मैं इस किरदार में फिट बैठ पाऊं। मधुर चाहते थें कि मै इन सेक्स वर्कर्स से मिल कर उनकी जिंदगी को नजदीक से देखूं और वे कैसे सोचती हैं, इसको समझूं।”

4 of 5
shweta basu
ये पूछने पर कि ऐसी जगह पर जाने में क्या आपको किसी तरह का संकोच या डर लगा? श्वेता ने जवाब दिया, "मैं पत्रकारिता की छात्रा रही हूं और मैंने ये चीजें देखी भी हैं और फिल्माई भी हैं। वहां मेरा जाना मेरे काम से संबंधित था। हां, अगर कोइ संकोच या भय था तो वह सिर्फ इस बात का था कि जाने अनजाने में मै कोई एसी अनुचित बात न कर दूं या कोई ऐसा सवाल न पूछ लूं, जो उन्हें अच्छा न लगे ।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता बासु - फोटो : Instagram
श्वेता ने ये जानकारी भी दी कि अपने किरदार को और बेहतर करने के लिए वह इन दिनों पुरानी हिंदी फिल्में भी देख रही हैं। अपने किरदार को गाढ़ा करने के लिए अब तक वह मधुर की बनाई फिल्मों में तबू की फिल्म ‘चांदनी बार’, करिना कपूर की ‘चमेली’ और कोंकणा सेनशर्मा की ‘ट्रैफिक सिग्नल’ देख चुकी हैं। इसके अलावा स्मिता  पाटिल और शबाना आजमी की क्लासिक फिल्म ‘मंडी’ भी उन्होंने इस सिलसिले में देखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें