ईशा अंबानी और कपिल शर्मा के बाद अब एक और टीवी एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। श्वेता बसु अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहित मित्तल के साथ आज यानी 13 दिसंबर को सात फेरे लेंगी । बुधवार को श्वेता की मेहंदी और संगीत की रस्में बड़ी ही धूम-धाम से मनाई गईं ।
विज्ञापन
2 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
श्वेता की मेहंदी और संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं । इन तस्वीरों में श्वेता लाल रंग के लहंगे में सजी-धजी नजर आ रही हैं । वहीं संगीत के मौके पर श्वेता ने शिमरी गाउन पहना । श्वेता के साथ उनके मंगेतर रोहित भी नजर आए ।
विज्ञापन
3 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
बता दें कि इस कपल की शादी पुणे के ग्रैंड हयात होटल में होने जा रही है । शादी में घर के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। श्वेता और रोहित एक-दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे हैं ।
4 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
इन दोनों की मुलाकात अनुराग कश्यप ने करवाई थी। यह शादी मारवाड़ी और बंगाली रीति-रिवाज से होगी। श्वेता और रोहित बीते 2 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे जिसके बाद दोनों ने इसी साल जून में सगाई कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
पिछले दिनों श्वेता मंगेतर रोहित के साथ बैचर पार्टी सेलीब्रेट करने बाली गई थीं । रोहित पेशे से फिल्म मेकर हैं । वहीं श्वेता टीवी सीरियल के अलावा फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आ चुकी हैं । इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के शो 'चंद्र नंदिनी' में लीड रोल निभाया था ।
श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2002 में 'मकड़ी' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई फिल्मों में नजर आई जिनमें 'इकबाल', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' और 'डरना जरूरी हैं' शामिल हैं। श्वेता बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों का नामी चेहरा हैं ।