फिल्मों और टीवी में काम कर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है । उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वो अपने पति रोहित मित्तल से अलग होने जा रही हैं । श्वेता ने दिसंबर 2018 में शादी की थी । अभी दोनों की शादी को एक साल भी नहीं हुआ था। श्वेता, रोहित से क्यों अलग हो रही हैं, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी ।
विज्ञापन
2 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
श्वेता आखिरी बार एकता कपूर के टीवी शो 'चंद्रनंदिनी' में नजर आई थीं । साथ ही उन्हें फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी देखा गया था । श्वेता ने 11 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। श्वेता फिल्म 'मकड़ी' से सबसे ज्यादा चर्चित हुई थीं । इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरष्कार से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
3 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
बाल कलाकार के रूप में श्वेता ने 'कहानी घर घर की' में पार्वती की बेटी श्रुति का किरदार निभाया था। वहीं 'करिश्मा का करिश्मा' शो में श्वेता नजर आ चुकी हैं। साल 2008 में श्वेता ने तेलुगू फिल्मों में डेब्यू किया। वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ श्वेता 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण धवन की भाभी के किरदार में नजर आई थीं।
4 of 6
shweta basu
- फोटो : instagram
एक समय श्वेता काफी बुरे दौर से गुजरी थीं जिसके कारण उन्होंने फिल्मों से भी दूरियां बना ली थीं। इस घटना से श्वेता सदमे में पहुंच गई थीं। ऐसे में उन्हें साथ मिला रोहित मित्तल का, जो उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट था। रोहित ने उन्हें हर तरह से सपोर्ट किया।
विज्ञापन
5 of 6
shweta basu
- फोटो : Social Media
कम लोग जानते होंगे कि श्वेता साल 2014 से फिल्म मेकर रोहित मित्तल को डेट कर रही थीं । इन दोनों की पहली मुलाकात अनुराग कश्यप ने करवाई थी। श्वेता ने पिछले साल ही रोहित से शादी करने का फैसला लिया। शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं थीं । अब उन्होंने रोहित से तलाक लेने का फैसला लिया है ।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'रोहित मित्तल और मैंने आपसी सहमति से अपनी शादी समाप्त करने का फैसला किया है। महीनों इस बात पर चिंतन करने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह हमारे हित में हैं। हर किताब को उसके कवर से जज नहीं किया जा सकता। इसका मतलब ये नहीं है कि वो खराब है या उसे पढ़ा नहीं जा सकता। कुछ चीजें अधूरी होना ही अच्छी हैं । रोहित के साथ अच्छी यादें हैं जो मुझे प्रेरणा देती रहेंगी। मुझे प्रेरणा देने के लिए रोहित का धन्यवाद।'