फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी 'तारा' तो कभी 'लीला', इन दस किरदारों से दीपिका पादुकोण ने जीता दर्शकों का दिल

Tue, 10 Dec 2019 11:52 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
deepika padukone - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा में 12 साल बीता चुकीं दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे अहम फिल्म साबित होने जा रही फिल्म छपाक तक उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। तब के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका अब के सुपरस्टार रणवीर सिंह की पत्नी बन चुकी हैं। तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी बताने जा रहीं दीपिका की फिल्म छपाक का ट्रेलर देखने से पहले ये देखना जरूरी है कि वह यहां तक किन दमदार किरदारों को जीते हुए पहुंची हैं और कैसे हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन बनी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि छपाक से पहले दीपिका ने किन 10 दमदार किरदारों के बारे में जिन्होंने उन्हें विश्व सिनेमा में पूरे दमखम से स्थापित किया।
विज्ञापन

2 of 11
Om Shanti Om - फोटो : twitter
फिल्म: ओम शांति ओम (2007)
किरदार: शांतिप्रिया/सैंडी

साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू किया। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने दीपिका ने डबल रोल निभाया और पहली ही फिल्म में उन्होंने शांतिप्रिया के रूप में नजाकत और सैंडी के किरदार में जो चुलबुला अंदाज दिखाया उसने सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली। इस फिल्म के लिए दीपिका ने फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल पुरस्कार के लिए भी नामित हुईं।
विज्ञापन

3 of 11
Love Aaj Kal - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म: लव आज कल (2009)
किरदार: मीरा पंडित

सैफ अली खान के अपोजिट इस फिल्म में दीपिका ने मीरा पंडित का किरदार निभाया। इम्तियाज अली निर्देशित यह एक हास्य-प्रेम ड्रामा फिल्म है जिसमें दीपिका एक मॉर्डन लड़की का किरदार में दिखीं।  फिल्म में उन्होंने खुले मिजाज की लड़की का ऐसा बिंदास किरदार निभाया जो काफी समय तक लोगों के बीच चर्चा में रहा। फिल्म में सैफ के साथ अपनी केमिस्ट्री के चलते वह युवा दिलों की धड़कन बन गईं।

4 of 11
Cocktail - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म: कॉकटेल (2012)
किरदार: वेरॉनिका

दीपिका को हिंदी सिनेमा में स्थापित करने में जितना अहम योगदान रणवीर सिंह की फिल्मों का माना जाता है, उससे कम योगदान सैफ अली खान का नहीं है। फिल्म कॉकटेल में सैफ और दीपिका की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई। फिल्म वह वेरॉनिका के रोल में दिखी जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने पर विश्वास करती है। इस किरदार को लेकर दीपिका कई मौकों पर यह बता चुकी हैं कि शुरुआत में वह इस किरदार के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी लेकिन फिर वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलीं और ऐसा किरदार निभाया जो दीपिका के करियर के सबसे बोल्ड और बेबाक किरदारों में शुमार हो गया।
विज्ञापन

5 of 11
RACE 2 - फोटो : file photo
फिल्म: रेस 2 (2013)
किरदार: एलीना मलिक

सैफ अली खान के अब तक के करियर की इस आखिरी हिट फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भाई-बहन के किरदार में दिखे। अब्बास-मस्तान निर्देशित इस फिल्म में उनका ग्लैमरस अवतार तो था ही इसके साथ ही वह तेज रफ्तार में गाड़ी चलाती तो कभी तूफानी अंदाज में बंदूक चलाती हुई अपने दुश्मनों को मात देती दिखाई दी। वैसे तो इस फिल्म में कई बड़े सितारे मौजूद थे लेकिन सभी की मौजूदगी के बावजूद दीपिका लाइम-लाइट लूटने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन

6 of 11
CHENNAI EXPRESS - फोटो : file photo
फिल्म: चेन्नई एक्सप्रेस (2013)
किरदार: मीनालोचानी अझगासुंदरम

फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका फिर एक बार शाहरुख खान के साथ नजर आईं। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में दीपिका ने एक दक्षिण भारतीय लड़की का किरदार निभाया। फिल्म में उनके डायलॉग बोलने के तरीके पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इस किरदार से दीपिका ने यह साबित कर दिया कि ग्लैमरस अवतार के साथ ही साधारण भारतीय लड़की का किरदार निभाने में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 11
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela - फोटो : twitter
फिल्म: गोलियों की रासलीला रामलीला (2013)
किरदार: लीला सनेरा

संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में दीपिका और रणवीर पहली बार एक साथ नजर आए। इस फिल्म में दीपिका के गुजराती लड़की के रोमांटिक किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म की शुरुआत में जहां वह इश्क फरमाती तो फिल्म के अंत तक वह परिवार के आन के खातिर अपने प्यार से टकराती हुई नजर आईं। 

8 of 11
piku - फोटो : file photo
फिल्म: पीकू (2015)
किरदार: पीकू बनर्जी

निर्देशक शूजीत सरकार की इस फिल्म में निभाया दीपिका का किरदार पीकू बनर्जी उनके निभाए पुराने किरादारों से एकदम अलग था। इस फिल्म में उनका किरदार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने लायक किरदार माना जाता है, ये अलग बात है कि सियासी दांवपेंचों से अनजान दीपिका की बजाय इस फिल्म में अभिनय का राष्ट्रीय पुरस्कार अमिताभ बच्चन की झोली में जा गिरी। हालांकि, इस फिल्म के लिए दीपिका ने बेस्ट फिल्मफेयर का अवार्ड भी अपने नाम किया। फिल्म में उनके साथ इरफान खान भी थे। दीपिका ने एक ऐसी बेटी का किरदार निभाया है जो अपने पिता को संभालने के लिए दूसरे रिश्ते भी कुर्बान कर देती है। बिना ग्लैमर अवतार और एक्शन किए दीपिका ने इस फिल्म में अपनी सहज अभिनय से लोगों का दिल जीता।

9 of 11
Tamasha - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म: तमाशा (2015)
किरदार: तारा

इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी फिर एक बार नजर आई। आमतौर पर सीधी-सपाट कहानी में नजर आने वाली दीपिका की इस फिल्म का चुनाव पिछली फिल्मों से काफी अलग रहा। फिल्म का कहानी काफी घुमावदार थी। फिल्म में वेद (रणबीर) और तारा (दीपिका) को कोरसिका में छुट्टियों के दौरान एक दूसरे से प्यार हो जाता है। हालांकि इस दौरान दोनों अपना असली पहचान छुपाए रखते हैं। इस फिल्म से युवा खुद को अच्छा कनेक्ट कर पाए थे। 'तमाशा' में दीपिका ने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही भावुक भी किया। 

10 of 11
Bajirao Mastani - फोटो : file photo
फिल्म: बाजीराव मस्तानी (2015)
किरदार: मस्तानी

रणवीर सिंह के साथ फिर एक बार दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में। इस फिल्म में उन्होंने मस्तानी का किरदार निभाया है जो योद्धा राजकुमारी  होती है। दीपिका ने इस फिल्म में जहां एक तरफ वीरांगना का रूप दिखाया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने वीर पेशवा से जान छिड़ककर मोहब्बत की। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस पीरियड ड्रामा फिल्म में दीपिका के लुक और एक्टिंग की तुलना 'जोधा-अकबर' में निभाए ऐश्वर्या के किरदार से की गई।
विज्ञापन

11 of 11
padmaavat - फोटो : file photo
फिल्म: पद्मावत (2018)
किरदार: पद्मावती

दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभाया। वैसे तो यह फिल्म रिलीज से पहले विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई थी। हालांकि फिल्म रिलीज के बाद दीपिका का लुक, वेशभूषा, डांस और एक्टिंग सभी चर्चा का विषय रहा। निसंदेह यह दीपिका के करियर की बेहतरीन फिल्मों में एक हैं जिसने दूसरी अभिनेत्रियों के सामने एक स्तर निर्धारित कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें