फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा-ऋचा ने किया नागरिकता संशोधन बिल का विरोध, पति से अलग हुईं श्वेता बसु, पांच खबरें

Tue, 10 Dec 2019 08:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित हो गया। विधेयक के पक्ष में 311 तो इसके विपक्ष में 80 मत पड़े। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विधेयक पेश किया। भारी हंगामे के बीच उन्होंने इसे सदन में रखा जिसका विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया। बिल को सदन में पेश किए जाने पर वोटिंग पर भी हुई जिसके बाद इस पर चर्चा शुरू हुई थी। इस बिल का जहां बड़ी संख्या में लोग समर्थन कर रहे तो कुछ इसके विरोध में भी हैं। बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों ने इस बिल पर आपत्ति जताई है।

नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा से पास, विरोध में तीन अभिनेत्रियां, बोलीं- हे ईश्वर बचा लो
विज्ञापन

2 of 5
shweta basu - फोटो : Social Media
मशहूर अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद और उनके पति रोहित मित्तल ने अलग होने का फैसला लिया है। इस जोड़े ने बीते साल 13 दिसंबर को शादी की थी लेकिन एक साल पूरा होने से पहले ही ये खबर आई कि श्वेता और रोहित अब साथ नहीं रहना चाहते। श्वेता ने एक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है।

नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री ने किया पति से अलग होने का एलान, एक साल भी नहीं टिका रिश्ता
विज्ञापन

3 of 5
taslima nasreen - फोटो : Social Media
सलमान खान और कटरीना कैफ हाल ही में बांग्लादेश टी-20 क्रिकेट मैचों की ग्रैंड ओपनिंग सेरिमनी पर पहुंचे थे। इस मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में दोनों स्टार्स ने स्टेज पर दमदार परफॉर्मेंस दी लेकिन लेखिका तसलीमा नसरीन को ये पसंद नहीं आया। उन्होंने सलमान और कटरीना की इस परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए हैं।

बांग्लादेश में महिला डांसर्स के साथ नाचे सलमान तो तस्लीमा ने उठाए सवाल, बोलीं- मुस्लिम देश में...

4 of 5
Lata Mangeshkar - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। 28 दिन तक अस्पताल में चले इलाज के बाद रविवार को वह अस्पताल से घर लौट आई हैं। 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर को निमोनिया की शिकायत थी जिसके चलते उन्हें 11 नंवबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका 28 दिनों तक इलाज चला। ऐसे में अस्पताल में इलाज करने के दौरान की लता मंगेशकर की तस्वीर सामने आ गई हैं। 

अस्पताल में नर्स से घिरी दिखीं लता मंगेशकर, गायिका की व्हीलचेयर पर बैठी तस्वीर आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richa Sharma, Sanjay Dutt - फोटो : instagram
संजय दत्त की प्रोफेशनल लाइफ शानदार रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में खूब उथल-पुथल हुई। संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। मान्यता दत्त से शादी करने से पहले संजय दत्त ने रिया पिल्लई से शादी की थी। जबकि संजय दत्त की पहली शादी एक्ट्रेस ऋचा शर्मा के साथ हुई थी। ऋचा शर्मा और संजय दत्त की एक बेटी हैं त्रिशाला। संजय अपनी पहली पत्नी से बहुत प्यार करते थे। आज ही के दिन रिचा 10 दिसंबर 1996 को ऋचा इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं।

साली की वजह से टूटी थी संजय दत्त की पहली शादी, इस बीमारी से हुई थी मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें