फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars Daughter: इन स्टार किड्स ने एक्टिंग के क्षेत्र में नहीं रखा कदम, जानें क्या करती हैं?

Tue, 22 Feb 2022 11:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टारकिड्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये बात आम है कि सुपरस्टार के बच्चे भी फिल्मी दुनिया में ही आते हैं। अब तक कई स्टार किड्स बतौर एक्टर फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं, जिसमें आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, सारा अली खान समेत कई स्टार बेटियों का नाम शामिल है। इसी वजह से इन स्टार किड्स पर नेपोटिज्म का आरोप भी लग चुका है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे भी कई स्टार्स के बच्चे हैं, जिन्होंने खुद को एक्टिंग की दुनिया से दूर रखा हुआ है। आइए आपको उन अभिनेताओं की बेटियों के बारे में बताते हैं, जो आज दूसरे क्षेत्रों में नाम कमा रही हैं।
 
श्वेता- अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन का नाम इस लिस्ट में टॉप पर आता है। श्वेता फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं। वह ज्यादा लाइमलाइट में भी नहीं आतीं। श्वेता बच्चन ने फिल्मों में एक्ट्रेस बनने की जगह एक लेखक बनना पसंद किया।
विज्ञापन

2 of 5
स्टार किड्स - फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धिमा- ऋषि कपूर
कपूर परिवार से जुड़े अधिक्तर लोग फिल्मी दुनिया से सक्रिय हैं। ऋषि कपूर ने भी अपने समय में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन अभिनेता की बेटी रिद्धिमा कपूर ने खुद को फिल्मी दुनिया से दूर रखा है। रिद्धिमा एक मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं। उनका अपना ‘आर’ नाम का ब्रैंड है।
विज्ञापन

3 of 5
स्टारकिड्स - फोटो : सोशल मीडिया
अंशुला-बोनी कपूर
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अंशुला ने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम नहीं रखा है। उन्होंने गूगल के साथ एड लाइन में काम करने के साथ ही ऋतिक रोशन के स्पोर्ट्स ब्रांड के लिए काम किया है।

4 of 5
स्टारकिड्स - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा-जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कृष्णा फिटनेस को लेकर काफी जागरुक हैं और वह खुद का एक जिम भी चलाती हैं। साल 2018 में कृष्णा ने अपने भाई टाइगर के साथ मिलकर जिम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टारकिड्स - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन- महेश भट्ट
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के दो बेटियां पूजा भट्ट और आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं लेकिन फिल्ममेकर की बेटी शाहीन भट्ट ने खुद को एक्टिंग से दूर रखा है। शाहीन को कैमरे के पीछे रहना पसंद हैं। इसी वजह से वह राइटिंग और डायरेक्शन में एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें