फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचीं आलिया भट्ट, सफेद साड़ी में कहर ढाती आईं नजर

Tue, 22 Feb 2022 10:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री की यह फिल्म 3 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री की यह फिल्म 3 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में अभिनेत्री जोरों- शोरों से अपनी फिल्म के प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी सिलसिले में अभिनेत्री मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचीं। एक्ट्रेस ने दिल्ली से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अभिनेत्री की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सामने आते ही तहलका मचा दिया है। ट्रेडिशनल लुक में शेयर की गई आलिया की यह तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर अभिनेत्री का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि अभिनेत्री ने पारंपरिक अंदाज में अपनी खूबसूरती का जादू इंटरनेट पर बिखेरा है। दरअसल एक्ट्रेस साड़ी पहन कहर ढाती नजर आ रही हैं।

 

विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस में स्लीवलेस डीप नेक ब्लाउज भी पहन रखा है, जो उन्हें बेहद गॉर्जियस लुक दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ पारंपरिक तरीके के इयररिंग्स भी पहन रखे हैं। उसके अलावा खुले बाल और छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। अपने इस गेटअप के साथ एक्ट्रेस ने बेहद लाइट मेकअप कैरी किया है, जिसे देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
साड़ी पहने अभिनेत्री अलग-अलग पोज में तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और प्यारी दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, दिल्ली! बस 3 दिन बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आलिया भट्ट 25 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, शांतनु माहेश्वरी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया 25 मार्च को रिलीज होने वाली  एसएस राजामौली आरआरआर में भी दिखाई देंगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें