फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही श्वेता बच्चन की ये तस्वीर, जानें क्या है वजह

Wed, 04 Sep 2019 12:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shweta bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन लाइम लाइट से दूर रहती हैं । लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती दिखती हैं । हाल ही में श्वेता ने जो फोटो शेयर की, उसे काफी पसंद किया जा रहा है । इस फोटो में श्वेता अपने दोनों बच्चों अगस्त्य और नव्या के साथ नजर आ रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
shweta bachchan - फोटो : social media
तस्वीर में श्वेता ब्लैक कपड़े पहने और खुले बालों में दिख रही हैं। वहीं नव्या स्वेट शर्ट और पैंट्स पहने हैं और अगस्त्य श्वेता के पीछे बैठे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 'मिस यू मच स्वीटहार्ट्स।' इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपने बच्चों को बहुत याद कर रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
Agastya Nanda and Navya - फोटो : instagram
नव्या न्यूयॉर्क की फोर्डम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। वहीं अगस्त्य हाल ही में लंदन के Sevenoaks School से ग्रैजुएट हुए हैं और वो भी अपने घर से दूर ही रह रहे हैं। पिछले दिनों श्वेता नंदा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं । इन तस्वीरों को फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।


4 of 5
shweta bachchan - फोटो : social media
अबु जानी ने इस पोस्ट के साथ ये भी बताया था कि श्वेता और निखिल के कपड़ों के अलावा पूरी शादी की प्लानिंग उन्होंने ही की थी । श्वेता की ये तस्वीरें संगीत और शादी की हैं । श्वेता ने संगीत में व्हाइट कलर का लहंगा पहना था । वहीं शादी में रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shweta bachchan - फोटो : social media
श्वेता की शादी बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी । एक फोटो में श्वेता हाथ में पीपल के पत्ते से अपना चेहरा छिपाते नजर आईं । श्वेता ने शादी के बाद अपनी मां जया बच्चन के साथ एक फोटोशूट भी करवाया था। इस शूट के लिए श्वेता और जया ने अबु जानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी । दोनों ही व्हाइट साड़ी में नजर आई थीं। 

अंदर से ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा', पहली बार सामने आईं अंदर की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें