फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा-हवाई गर्ल श्रीदेवी के वैक्स स्टैचू की तस्वीरें आईं सामने, झलक देखते ही कपूर परिवार भावुक

Wed, 04 Sep 2019 12:31 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
sridevi - फोटो : social media
सिंगापुर के मैडम तुषाद म्यूजियम में श्रीदेवी के पुतले का अनावरण किया गया । इस मौके पर बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी-खुशी भी वहां मौजूद थीं । श्रीदेवी हवा-हवाई लुक में नजर आईं । श्रीदेवी के पुतले को देख बोनी कपूर भावुक हो गए । बोनी कपूर ने दोनों बेटियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं । 
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
मोम की श्रीदेवी के करीब जाकर उनकी दोनों बेटियों की आंखें नम हो गईं। बेटी जान्हवी जिस तरह अपनी मां के इस स्टैचू को निहार रही हैं, इससे हम साफ पता लगा सकते हैं कि उनके मन में इस वक्त क्या चल रहा होगा। पूरे परिवार के साथ ली गई तस्वीर भी बता रही है कि पूरा परिवार उन्हें कितना याद कर रहा है।

 

 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi - फोटो : social media
बता दें कि श्रीदेवी के जन्मदिन पर फैंस को मैडम तुषाद म्यूजियम में उनका पुतला लगने की गुड न्यूज मिली थी । श्रीदेवी का यह वैक्स स्टैच्यू उनके सबसे प्रचलित गाने हवा हवाई से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर इंडिया में यह गाना था, जिसके आते ही यह खूब प्रचलित हुआ। 

4 of 5
sridevi - फोटो : social media
इस गाने के बाद से श्रीदेवी को एक नया नाम भी मिला था, जोकी हवा हवाई गर्ल से जाना जाता है। फिल्म मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी के साथ बोनी के छोटे भाई अनिल कपूर थे। यह फिल्म आज भी एक कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है। गोरतलब है की अब श्रीदेवी का निधन हुए 1 साल से ज्यादा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi - फोटो : social media
पिछले साल फरवरी के महीने में एक शादी समारोह के वक्त 54 साल की श्रीदेवी की बाथ टब में गिर जाने से अचानक मृत्यु हो गई थी। आज भी यह हादसा याद आते ही सभी की आंखें नम कर देता है। 

रिलीज हुआ गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल' का पहला लुक, प्लेन उड़ाती दिखीं जाह्नवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें