फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या ही नहीं श्वेता बच्चन को भी हुआ था सलमान खान से प्यार, भाई अभिषेक के सामने किया खुलासा

Tue, 22 Jan 2019 08:25 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
करण जौहर को शो 'कॉफी विद करण' जितना पॉपुलर है, अब उतना ही बदनाम हो गया है। जी हां शो में बातों ही बातों में करण सामने वाले से बहुत कुछ उगलवा लेते हैं और फिर विवादों का पिटारा खुल जाता है। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (K L Rahul) ने इस शो में इतना ज्यादा बोल दिया कि दोनों को भारतीय क्रिकेट टीम से हाथ धोना पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
हाल ही में इस शो में श्वेता बच्चन (shweta bachchan nanda) अपने भाई अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ पहुंची थीं। श्वेता ने इस शो में खुलासा किया कि वे कभी सलमान खान (salman khan) के प्यार में थीं। ये बात तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन का सलमान से अफेयर चला था और ऐश्वर्या ने बाद में श्वेता के भाई अभिषेक बच्चन से शादी की।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
एक रैपिड फायर राउंड में करण ने श्वेता से पूछा कि जिन सेलेब्स के मैं नाम लूंगा उनको हॉटनेस के हिसाब से आपको रैंक करना है। सलमान, शाहरुख, आमिर, रितिक और अजय का नाम करण ने लिया। श्वेता ने सबसे पहले सलमान का नाम लिया तो करण ने पूछा कि सलमान तुम्हारा टीनएज क्रश था।

4 of 5
Abhishek Bachchan
इस पर श्वेता ने जवाब दिया हां और फिर बताया कि जब हम बोर्डिंग स्कूल में थे तब मैंने सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' वीसीआर पर देखी थी। मैंने पूरी फिल्म का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया था और उसे रोज सुनती थी। श्वेता ने यह भी बताया कि भाई अभिषेक उनके लिए वो कैप लेकर आए जो सलमान खान ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abhishek Bachchan
श्वेता उस कैफ को साथ लेकर रात में सोती थी। यानी कि सलमान को श्वेता चाहने लगी थी। अब देखना यह है कि इस खुलासे के बाद क्या फिर हंगामा होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें