फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी की बेटी जैसी शख्सियत पूरे बॉलीवुड में कोई नहीं, इनकी रॉयल्टी के आगे पानी भरते हैं सुपरस्टार्स

Tue, 22 May 2018 03:32 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
श्वेता बच्चन नंदा
पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा सोशल मीडिया और बॉलीवुड पार्टीज में काफी एक्टिव हो गई हैं । इसके पीछे की वजह अब सामने आई है । दरअसल, श्वेता एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं, वो भी अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ । जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । यह एक ज्वैलरी की ऐड फिल्म है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
श्वेता बच्चन नंदा
इस ऐड में बाप-बेटी के प्यार और विश्वास से भरे रिश्ते की कहानी दिखाई देगी । श्वेता को 44 साल के बाद एक्टिंग करने का मौका मिला है । बच्चन परिवार में एक श्वेता ही थीं जिन्होंने अभी तक एक्टिंग नहीं की थी लेकिन अब उन्हें भी मौका मिल गया । एक स्टार के घर में जन्म लेने के बाद भी श्वेता ने कभी फिल्मों में आने की नहीं सोची।
विज्ञापन

3 of 10
श्वेता बच्चन नंदा
अब जब श्वेता की बात चली है तो जान लीजिए श्वेता के बारे में हर वो चीज जो शायद आप नहीं जानते होंगे । श्वेता, बच्चन परिवार की बड़ी बेटी हैं। इसलिए हमेशा उन्हें घर पर खूब प्यार मिला। अमिताभ और जया ने उन्हें पढ़ाया-लिखाया लेकिन वो कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। इतनी पढ़ने के बावजूद श्वेता ने शादी से पहले तक कोई प्रोफेशन नहीं अपनाया था। 

4 of 10
श्वेता नंदा
श्वेता की शादी कम उम्र में ही हो गई थी। श्वेता ने 1997 में निखिल नंदा के साथ सात फेरे लिए थे । निखिल एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। निखिल अब अपना पूरा कंस्ट्रक्टिंग बिजनेस संभालते हैं। श्वेता ने 23 साल की छोटी उम्र में बेटी नव्या को जन्म दिया था। श्वेता ने हमेशा एक अच्छी हाउस वाइफ बनकर अपना घर संभाला।
विज्ञापन

5 of 10
श्वेता नंदा
10 साल तक घर की जिम्मेदारियां संभालने के बाद श्वेता ने अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। अब श्वेता सीएनएन आईबीएन की सिटिजन जर्नलिस्ट हैं। साल 2007 में श्वेता को एनडीटीवी के नए शो 'नेक्स्ट जैन' को होस्ट करने का ऑफर भी आया था। अब वो फाइनेंशियली भी अपने परिवार को सपोर्ट करती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
श्वेता नंदा
साल 2006 में श्वेता ने लॉरियल ऑफीशियल के लिए पहली बार मॉडलिंग की थी। इसके बाद साल 2009 में वो फिर से रैंप पर अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ उतरीं। पिछले साल श्वेता डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के शो की शो स्टॉपर भी बनी थीं। इस शो में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।
विज्ञापन

7 of 10
श्वेता नंदा
इतने बड़े बिजनेसमैन की बीवी होने के बावजूद श्वेता एक नॉर्मल वुमेन की तरह लाइफ जीती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो अपनी हाउस वाइफ वाली लाइफ को एंज्वॉय करती हैं। सुबह उठकर बच्चों के लिए खाना बनाती हैं । उन्हें स्कूल भेजती हैं। हस्बेंड का सारा सामान मैनेज करती हैं । श्वेता की एक बेटी नव्या और बेटा अगस्त्य है।

8 of 10
श्वेता नंदा
श्वेता कैमरा फ्रेंडली नहीं है। एक बार जब उन्हें करण जौहर के शो में जाने का ऑफर मिला था तो वो कैमरा फेस करने में काफी हिचकिचा रही थीं। तब जया ने उन्हें समझाया कि तुम किसी की ना सुनो। जैसे तुम्हें समझ आए वो बोलो। लोगों के बारे में मत सोचो। श्वेता ने खुद भी एक बार कहा था कि उन्हें भीड़ के सामने कैमरा फेस करने में डर लगता है।

9 of 10
श्वेता नंदा
बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे जब श्वेता बच्चन किसी शो को होस्ट करती हैं तो वो अपनी स्क्रिप्ट खुद ही लिखती हैं। लाइम लाइट से दूर रहने वाली श्वेता का मीडिया फील्ड में खूब नाम है। अक्सर फैमिली पिक में सीधी-सादी दिखने वाली श्वेता सिर्फ बच्चन परिवार की बेटी ही नहीं एक सक्सेसफुल मीडिया पर्सन भी हैं।
विज्ञापन

10 of 10
श्वेता बच्चन
फिल्मों में ना आने को लेकर एक इंटरव्यू में श्वेता बच्चन ने कहा था, 'मुझे कभी फिल्मों के ऑफर नहीं आए। ना ही मेरा चेहरा और आवाज हीरोइनों की तरह है। मुझे कैमरा फेस करना भी नहीं आता है। मैं जहां हूं और जो कर रही हूं उसमें खुश हूं।' अभिषेक हमेशा श्वेता को एक्टिंग करने के लिए कहते रहे लेकिन श्वेता ने कभी उनकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें