फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बेटी की विदाई में फूट- फूटकर रोए थे अमिताभ बच्चन, देखें श्वेता की मेहंदी से लेकर फेरों तक की तस्वीरें

Wed, 10 Jun 2020 03:46 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
श्वेता बच्चन का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में अगर गौर करें तो बीते दो महीने में बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। ऐसे में हमने सोचा कि चलिए आपको भी ऐसी ही कुछ पुरानी तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा की शादी की तस्वीरें कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर छाई रही थी। तस्वीरों में अमिताभ और जया शादी की रस्में निभाते हुए नजर आए थे। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही कुछ तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पिता के सुपरस्टार होने के बावजूद श्वेता बॉलीवुड की ऐसी स्टारकिड हैं जिनकी दिलचस्पी फिल्मों में नहीं रही है। बावजूद इसके श्वेता सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं। श्वेता ने साल 1997 में बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी। उनके दो बच्चे बेटी नव्या नवेली नंदा और बेटा अगस्त्य नंदा हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मेहंदी और संगीत के दौरान श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता बच्चन की इन तस्वीरों को फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने शेयर किया था। अबु जानी और संदीप, जया बच्चन को अपनी बहन मानते हैं। इस नाते वो श्वेता बच्चन के मामा हैं। इस बात का जिक्र अबु जानी ने पोस्ट शेयर करते हुए किया था। पहली तस्वीर श्वेता की मेहंदी के रस्म के दौरान की है जबकि दूसरी तस्वीर संगीत की है।

4 of 7
श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
अबु जानी ने ये भी बताया था कि श्वेता और निखिल के कपड़ों के अलावा पूरी शादी की प्लानिंग उन्होंने ही की थी। संगीत में श्वेता ने सफेद रंग का लहंगा पहना था। वहीं शादी में लाल रंग के लहंगे में वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं ।
 
विज्ञापन

5 of 7
श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में श्वेता बच्चन नंदा दुल्हन के जोड़े में दिखाई दे रही हैं। श्वेता लाल रंग का लहंगा पहने हुईं हैं। तस्वीर में श्वेता पति निखिल और पिता अमिताभ बच्चन के साथ हैं।
विज्ञापन

6 of 7
श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में श्वेता, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दे रही है। तस्वीर विदाई के वक्त ली गई है। इस तस्वीर में श्वेता और जया दोनों ही लाल साड़ी में नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता की विदाई के वक्त अमिताभ बच्चन बेहद भावुक हो गए थे। यही नहीं वो पल याद कर उनकी आंखों में आज भी आंसू भर जाते हैं। श्वेता की विदाई की एक तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा था कि 'किसी भी पिता के लिए ये सबसे मुश्किल घड़ी होती है। विदाई के दौरान श्वेता।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें