अभिनेत्री दिव्या दत्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद दुनिया में लगभग हर एक इंसान की जिंदगी पहले की अपेक्षा काफी बदल चुकी है। वह अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी चीजें करने लगा है जो शायद पहले नहीं करता होगा। दिव्या अपनी इस कविता के जरिए लोगों को संदेश देना चाहती हैं कि संकट की इस घड़ी ने लोगों को जो शिक्षा दी है उसे लोग हमेशा याद रखें। उन्होंने अपनी कविता का शीर्षक भी रखा है, 'जब सब ठीक होगा ना'।