फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020 ने जाते- जाते दिया इस अभिनेत्री को झटका, अस्पताल से सामने आई तस्वीर

Tue, 29 Dec 2020 08:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति सेठ - फोटो : Instagram: @shru2kill
टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री श्रुति सेठ और उनके परिवार को जाते- जाते साल 2020 झटका दे गया। श्रुति सेठ की तबीयत साल के अंत में थोड़ी बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें इमरजेंसी में एक सर्जरी करवानी पड़ी। श्रुति की अस्पताल से तस्वीर सामने आई है। हालांकि इस बात का तो पता नहीं चल पाया है कि श्रुति की सर्जरी क्यों हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
shruti seth - फोटो : social media
दरअसल इस बात की जानकारी श्रुति ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है। श्रुति ने अपनी अस्पताल से एक तस्वीर साझा की है जिसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। श्रुति ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आखिरकार 2020 मुझे और मेरे परिवार को आखिरी झटका देने में कामयाब रहा। मेरी एक इमर्जेंसी सर्जरी हुई है। मेरे सारे क्रिसमस प्लान और नए साल पर कहीं जाने का प्लान सब सस्पेंड हो गए और यहां मैं बस इसी का शुक्रिया अदा कर रही हूं एक बहुत बडे़ हेल्थ क्राइसिस से बच गई।'
विज्ञापन

3 of 5
shruti seth - फोटो : social media
श्रुति ने आगे लिखा, 'मुझे लगता है कि मुझे जो सीख लेने की जरूरत थी, वह नहीं ली और अब जैसे मुझे पूरी तरह पढ़ा दिया गया है। मैंने जो सीखा, आपके साथ शेयर कर रही हूं: अपनी सेहत को हल्के में न लें। अस्पताल आपको एहसास कराते हैं कि अहंकार, पर्सनैलिटी और जिंदगी के अनुभवों के नीचे हम सिर्फ जीव विज्ञान हैं। खाना दिमाग के लिए एक दवा है और शरीर एक ग्लूकोज ड्रिप पर जिंदा रह सकता है। मुझे खाना बहुत पसंद है और मैंने इसे बहुत मिस किया। सबसे बेसिक बॉडी फंक्शन भी एक अविश्वसनीय इंजीनियरिंग है का कमाल है। इसलिए हर सुबह सिर्फ जागने और रात को सोने के लिए आभारी रहें।'
 

4 of 5
shruti seth - फोटो : social media
उन्होंने आगे लिखा, 'अपनी सेहत का अच्छा ख्याल रखें, उसकी परवाह करें ताकि वक्त पड़ने पर वह भी आपका साथ दे सके। दुआएं लें और उन लोगों को हमेशा पास रखें जो आपसे सच में प्यार करते हैं और वास्तव में आपकी परवाह करते हैं। मैं खुश हूं कि सब कुछ अच्छे समय में हुआ और मेरे साथ अभी जो यह हुआ है यह 2020 का आखिरी तोहफा था। बस अब मेरे शरीर पर निशान रह गए हैं, उसे याद दिलाने के लिए जो इस साल ने दिया है। उम्मीद करती हूं कि ये निशान मुझे हमेशा ही शुक्रिया कहना याद दिलाएं। मैं आप सभी को नए साल के लिए बहुत सारा प्यार और पॉजिटिविटी भेज रही हूं। आपके प्यार और आशीर्वाद की आभारी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shruti seth
बता दें कि श्रुति सेठ टेलीविजन के साथ ही बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। श्रुति ना केवल अभिनय बल्कि एंकरिंग भी किया करती थीं। श्रुति ने धारावाहिक 'शरारत' से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो 'फना', 'राजनीति', 'ता रा रम पम', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'आगे से राइट' और 'माय फ्रेंड पिंटो' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: EXCLUSIVE: ‘टेनेट’ के सिर सजा दर्शकों को थिएटरों में वापस लाने का खिताब, फिसड्डी रहे एनसीआर के लोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें