फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday: करियर के शुरुआती दिनों में ही हिट हो गई थी 'शरारत' की ये एक्ट्रेस, अब लाइमलाइट से दूर बिता रही जिंदगी

Sat, 18 Dec 2021 08:22 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shruti seth in shararat - फोटो : Instagram

90 के दशक के बच्चों की शरारत सीरियल से कई यादें जुड़ी हुई हैं। इस शो में श्रुति सेठ ने जिया का किरदार निभाया था। फरीदा जलाल ने श्रुति सेठ के किरदार जिया की नानी का किरदार निभाया था। जिया और नानी के किस्से सुनकर सभी लोट पोट हो जाते थे। आज उसी जिया यानी श्रुति सेठ का जन्मदिन है। अपने पहले सीरियल से ही हिट हो जाने वाली श्रुति अब लाइमलाइट से दूर जीवन बिता रही हैं। उनका लुक भी पहले से काफी बदल गया है।

18 दिसंबर को मुंबई में जन्मीं श्रुति एक वीजे रह चुकी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन

2 of 5
श्रुति सेठ - फोटो : Instagram: @shru2kill
पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की
श्रुति ने अपनी पढ़ाई अशोक एकेडमी से की। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स और कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में ताज होटल से की। वहां वो गेस्ट रिलेशन एक्जिक्यूटिव थीं। मॉडलिंग में आने का उनका कोई इरादा नहीं था। वो महज इत्तेफाक से पहुंचीं। कुछ लोगों ने उन्हें मॉडलिंग के बारे में सोचने के लिए कहा जिसके बाद उन्होंने केवल पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की।
विज्ञापन

3 of 5
shruti seth - फोटो : social media
श्रुति ने कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। इनमें क्लीन एंड क्लीयर मॉइश्चराइजर, टाटा होम फाइनेंस, पॉन्ड्स टैल्कम पाउटर, फ्रूटी, लाइफब्वॉय सोप, एलजी और एयरटेल प्रमुख हैं। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद श्रुति ने टीवी की ओर रुख किया।

4 of 5
shruti seth - फोटो : social media
चैनल वी पर श्रुति ने वीजे के तौर पर काम करना शुरू किया। साल 2001 में श्रुति ने सीरियल 'श्श्श... कोई है' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'मान', 'देश में निकला होगा चांद', 'क्यों होता है प्यार', 'कुछ कर दिखाना है', 'धक-धक इन दुबई', 'रिश्ता डॉट कॉम' और 'बाल वीर' जैसे सीरियल में काम किया। सीरियल 'शरारत' में श्रुति को काफी पसंद किया गया था। वो आमिर खान-काजोल के साथ फिल्म 'फना' में दिखाई दी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shruti seth - फोटो : social media
निजी जिंदगी की बात करें तो श्रुति ने साल 2010 में निर्देशक दानिश असलम से शादी की थी। दानिश और श्रुति की शादी गोआ में एक इंटीमेट सेरेमनी में हुई थी। दोनों अलग धर्म के थे इसलिए माता- पिता को मनाना मुश्किल था लेकिन बाद में परिवार के लोग मान गए। 2014 में उन्होंने एक बेटी अलीना को जन्म दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें