श्रुति हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी गायिका भी हैं। उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'चाची 420' में एक गाना भी गाया है। दक्षिण सिनेमा में श्रुति ने वारनम आयिरम (2008), पृथ्वी (2010), येननामो येधो (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'दिल तो बच्चा है जी', 'रमैया वस्तावैया', 'वेलकम बैक और गब्बर' जैसी फिल्में कीं। श्रुति बहुत जल्द फिल्म 'सालार' में नजर आने वाली हैं।