फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे की कार्बन कॉपी दिखती हैं ये अभिनेत्रियां, फोटो देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

Sat, 27 Feb 2021 07:57 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
एक जैसी दिखती हैं ये बहनें - फोटो : Social media

ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो अपने भाई- बहनों की कार्बन कॉपी लगते हैं। अगर उन्हें एक साथ खड़ा कर दें तो आप भी कुछ देर के लिए धोखा खा जाएंगे। इन जोड़ियों में कुछ बेहद चर्चित हैं तो वहीं कुछ अपना मुकाम हासिल करने के लिए जुगत में लगे हैं।

विज्ञापन

2 of 9
Shilpa Shetty and Shamita ShettyShilpa Shetty and Shamita Shetty - फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। भले ही शिल्पा इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। शिल्पा की छोटी बहन का नाम शमिता शेट्टी है, जो बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। हालांकि, शिल्पा जितनी लोकप्रियता शमिता हासिल नहीं कर पाईं लेकिन दिखने में वो हूबहू शिल्पा जैसे लुक वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 9
भूमि पेडनेकर, समीक्षा पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की गिनती सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में होती है, लेकिन भूमि की बहन समीक्षा पेडनेकर भी उनसे इस मामले में कम नहीं हैं। जब भी भूमि अपनी बहन के साथ नजर आई हैं, तब-तब उनका स्टाइल देखते ही बना है। कई बार लोग इन्हें साथ में देखकर सोच में पड़ जाते हैं क्योंकि इन दोनों का लुक काफी मिलता जुलता है।

4 of 9
अमृता राव, प्रीतिका राव - फोटो : Social media
विवाह फिल्म से घर-घर में पहचान बनाने वाली अमृता राव लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। उनकी छोटी बहन प्रीतिका राव ने टीवी शो 'बेइंतहा' से डेब्यू किया था। इन दोनों बहनों में भी अंतर कर पाना काफी मुश्किल है। दोनों बहुत हद तक एक जैसी दिखती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
हर्ष लिंबाचिया, पिंकी सिंह, भारती सिंह - फोटो : Social media
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह कड़े संघर्ष के बाद आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ के अलावा ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो में देखा जा चुका है। उनकी बहन पिंकी सिंह हूबहू उनकी तरह दिखती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
शक्ति मोहन, नीति मोहन, मुक्ति मोहन - फोटो : Social media

चर्चित सेलेब्रिटी शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन और नीति मोहन ये तीन बहनें हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर स्थापित कर लिया है, लेकिन अगर आप शक्ति और मुक्ति को एक साथ देखेंगे तो ये सोच में पड़ जाएंगे कि कौन शक्ति है और मुक्ति।

विज्ञापन

7 of 9
शिवांगी जोशी, शीतल जोशी - फोटो : Social media
टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री शिवांगी जोशी की बहन शीतल जोशी दिखने में एक जैसी लगती हैं। शिवांगी स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभा कर घर घर में लोकप्रिय हो चुकी हैं। दोनों बहनों के बीच काफी अच्छी बॉडिंग है और अक्सर ही दोनों बहनें एक साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, जो की काफी वायरल होती है। दोनों एक दूसरे की पछाई दिखती हैं।

8 of 9
दिव्यांका त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी - फोटो : Social media
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत का जाना पहचाना चेहरा हैं। वहीं, दिव्यांका की बहन का नाम प्रियंका त्रिपाठी है। प्रियंका की पर्सनालिटी भी बिल्कुल दिव्यांका की ही तरह है। ये दोनों ही बहने एक दूसरे की कार्बन कॉपी लगती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
सुरभि और समृद्धि मेहरा - फोटो : Social media
जब बात लुक अलाइक की हो तो भला चिंकी और मिंकी को कौन भूल सकता है? ये 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ चुकी हैं। दोनों जुड़वां बहनें हैं जिनका असली नाम सुरभि और समृद्धि मेहरा है। इनको देखकर तो शो वाले भी धोखा खा जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें