फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की लत से अभिनेत्री की हो गई थी ऐसी हालत, पहली बार खुद किया खुलासा

Sat, 12 Oct 2019 03:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
shruti haasan - फोटो : social media
अभिनेत्री श्रुति हासन ने बॉलीवुड में भले ही कम फिल्में की हों लेकिन वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं। पिछले कुछ समय से वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं। अब श्रुति ने अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
shruti haasan
श्रुति ने पहली बार माना कि उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी। एक शो में पहुंचीं श्रुति ने कहा कि वो शराब की आदी थीं। शराब की लत की वजह से उनके करियर पर असर पड़ा। यह असर इतना ज्यादा था कि उन्हें कुछ समय के लिए अभिनय से ब्रेक लेना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
shruti haasan
श्रुति ने बताया कि 'मैं पिछले साल से शराब से दूर हूं और इसे दोबारा छुआ तक नहीं।' अभिनेत्री ने आगे बताया कि वह हाल ही में गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं और उन्हें इलाज कराना पड़ा। जिसके बाद उन्हें ऐसा लगा कि यह ज्यादा शराब की वजह से हो सकता है।

4 of 5
श्रुति हासन - फोटो : instagram
बता दें कि कुछ समय पहले श्रुति का उनके ब्वॉयफ्रेंड माइकल कॉरसेल से ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 'मुझे किसी भी तरह की शिकायत नहीं है। ये मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है। मैंने काफी कुछ सीखा है और ये मेरे लिए काफी सीखने वाला अनुभव रहा लेकिन मुझे हमेशा से एक अच्छे प्यार की तलाश रही है और मुझे यह एलान करते हुए खुशी होगी कि ये वो एक चीज है जिसका मुझे हमेशा से इंतजार रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shruti haasan - फोटो : file photo
माइकल ने श्रुति से अपने ब्रेकअप की घोषणा ट्विटर पर की थी। माइकल ने ट्वीट किया था, 'भगवान को शायद मंजूर नहीं इसलिए हमें अलग होना पड़ रहा है। लेकिन ये यंग लेडी हमेशा मेरी बेस्ट मेट रहेगी।' बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।

ब्रेकअप के 5 महीने बाद श्रुति हासन को नए प्यार की तलाश, बोलीं- मुझे हमेशा से इंतजार...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें